धमाके और प्रदूषण के चलते ‘कॉकटेल 2’ का दिल्ली शूट पोस्टपोन

0
90
साभार : गूगल

दिल्ली में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन अभिनीत कॉकटेल 2 का शूट होना था। हालांकि, लाल किला के पास हुए धमाके के बाद फिल्म के शूट को पोस्टपोन कर दिया गया है।

बीते बुधवार से दिल्ली में फिल्म का शूट शुरू होना था। हालांकि, अब ये शूट बाद में होगा। दिल्ली शूट का नया शेड्यूल अभी सामने नहीं आया है। फिल्म का कुछ हिस्सा पुरानी दिल्ली में शूट होना था।

एक अंग्रेजी अखबार को फिल्म से जुड़े सूत्रों ने बताया, “शाहिद, रश्मिका और कृति को बुधवार (12 नवंबर) को दिल्ली आना था। मेकर्स ने दिल्ली में 7 दिन का शूटिंग शेड्यूल रखा था।” रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली का शूट कई कारणों से पोस्टपोन हुआ है।

दिल्ली का शूट पोस्टपोन होने का एक कारण दिल्ली का प्रदूषण भी है। इसके अलावा, दिल्ली में धमाके के बाद बढ़े तनाव को देखते हुए भी शूट को पोस्टपोन करने का फैसला लिया गया है। फिल्म का कुछ हिस्सा पुरानी दिल्ली में भी शूट होना था। अगर सब ठीक रहा तो कॉकटेल 2 का दिल्ली शूट दिसंबर में हो सकता है।

दिल्ली का शूट पोस्टपोन होने के बाद रश्मिका मंदाना अपनी फिल्म द गर्लफ्रेंड के पोस्ट-रिलीज प्रमोशन के लिए हैदराबाद वापस आ गई हैं। कृति सेनन अपनी फिल्म तेरे इश्क में के प्रमोशन के लिए मुंबई वापस आ गई हैं।

कॉकटेल 2 साल 2012 में आई फिल्म कॉकटेल का सीक्वल है। कॉकटेल में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी नजर आई थीं। कॉकटेल 2 का निर्देशन भी होमी अदजानिया ने किया है।

ये भी पढ़े : प्रियदर्शन निर्देशित हैवान में दो पावरहाउस स्टार्स का धमाकेदार फेस-ऑफ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here