अहमदाबाद: डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के यूएस $300,000 (लगभग ₹2.7 करोड़) पुरस्कार राशि वाले इंडोरामावेंचर्स ओपन गोल्फ चैंपियनशिप 2026 के तीसरे राउंड के बाद सप्तक तलवार और ध्रुव श्योराण संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर हैं। यह टूर्नामेंट अहमदाबाद के कलहार ब्लूज़ एंड ग्रीन्स गोल्फ क्लब में खेला जा रहा है।
सप्तक (68-71-69) और ध्रुव (69-69-70) दोनों का कुल स्कोर आठ अंडर 208 रहा।
सप्तक के बिना किसी बोगी के 69 के स्कोर ने उन्हें तीन स्थान ऊपर पहुंचाया, जबकि ध्रुवके 70 के स्कोर ने उन्हें एक स्थान ऊपर पहुंचाया।

मनुगंडास ने दिन का संयुक्तरूप से सबसे कम 67 का स्कोर बनाया और 11 स्थान की छलांग लगाकर सातअंडर 209 के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए।
आर्यमान आदित्यमोहन ने भी दिन का संयुक्तरूप से सर्वश्रेष्ठ 67 का स्कोर बनाया और छह अंडर 210 के साथ चौथे स्थान पर रहे। उनके साथ अर्जुन प्रसाद (69) और फ्रांस के क्लेमेंटसोर्दे (71) भी संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं।
हम अपने टूर्नामेंट के टाइटल स्पॉन्सर इंडोरामावेंचर्स का उनके सहयोग के लिए धन्यवाद करते हैं।
हम अपने ऑफिशियल अम्ब्रेलापार्टनर डीपी वर्ल्ड तथा टूर पार्टनर्स अमूल, एक्सिसबैंक, विक्टोरियसचॉइस, कैम्पा, अमृतांजनइलेक्ट्रोप्लस, गोल्फप्लसमंथली और गोल्फ डिजाइन इंडिया के भी आभारी हैं, जिन्होंने टूर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
सप्तक तलवार, जो दूसरे राउंड के बाद संयुक्त चौथे स्थान पर थे और लीड से दो शॉट पीछे थे, ने शनिवार को अपने बिना बोगी के शानदारराउंड से खिताबी दावेदारी मजबूत की।
ग्रेटर नोएडा के रहने वाले और पिछले वर्ष डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के विजेता रहे सप्तक ने चौथे, आठवें और 12वें होल पर 10 से 20 फीट की दूरी से तीन बर्डी लगाईं। सप्तक ने कहा,“मैं लगातार बर्डी के मौके बना रहा हूं।
पटर उतना साथ नहीं देर हा जितना मैं चाहता था, लेकिन मैंने पहले तीन दिनों में सिर्फ तीन बोगी के साथ गलतियों को कम रखा है। मुझे लगता है कि मेरा खेल सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह कोर्स टीशॉट्स के लिहाज से काफी चुनौतीपूर्ण है और मुझे लगता है कि मैंने अबतक अपने टीशॉट्स अच्छे खेले हैं।”
ध्रुवश्योराण, जो दूसरे राउंड के बाद तीसरे स्थान पर थे और लीड से एक शॉट पीछे थे, उन्होंने भी लगातार अच्छाप्रदर्शन जारी रखा। गुरुग्राम के रहने वाले और तीन खिताब जीत चुके ध्रुव ने शनिवार को चार बर्डी और दो बोगी के साथ अपना राउंड पूरा किया। उन्होंने तीसरे दिन 10 से 15 फीट की दूरी से कुछ शानदार पुट भी डाले।
ध्रुव, जो पिछले सप्ताह डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई की 72 दलीग जीतने वाली राजस्थान रेगल्स टीम का हिस्सा थे, ने कहा,“मैंने अपने गेमप्लान पर कायम रहते हुए खेला। मैं खुद से यही कहता रहा कि गेंद को खेल में बनाए रखना है।जब हवा तेज हुई तो मैंने गेंद को हवा के नीचे रखने की कोशिश की और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाला।
चौथेराउंड में खिताब की दौड़ में बने रहना मेरे लिए उत्साहजनक है। पिछले दो हफ्तों में 72 दलीग खेलने से मुझे दबाव की स्थिति में खेलने के लिए अच्छी तैयारी मिली है।” दूसरे राउंड के बाद संयुक्तबढ़त पर रहने वाले झेरेड हैक और बृजेश कुमार का प्रदर्शन तीसरे दिन कमजोर रहा। झेरेड ने 74 और बृजेश ने 76 का स्कोर बनाया।
जहां झेरेड पांच अंडर 211 के साथ संयुक्त सातवें स्थान पर हैं, वहीं बृजेश तीन अंडर 213 के साथ संयुक्त 16वें स्थान पर खिसक गए।
प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (PGTI) के बारे में:
प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया भारत में पुरुषों के पेशेवर गोल्फ के लिए आधिकारिक संचालन और स्वीकृति देने वाली संस्था है। यह ‘इंटरनेशनल गोल्फ फेडरेशन’ तथा ‘इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ PGA टूर’ की मान्यता प्राप्त सदस्य है। PGTI का DP World Tour (यूरोपियन टूर) के साथ एक रणनीतिक सहयोग भी है।
PGTI के टूर्नामेंट ‘ऑफिशियल वर्ल्ड गोल्फ रैंकिंग’ (OWGR) अंक प्रदान करते हैं। वैश्विक लॉजिस्टिक्स कंपनी DP World, PGTI की टाइटल पार्टनर और आधिकारिक अम्ब्रेला पार्टनर है। PGTI के अध्यक्ष पद्म भूषण कपिल देव हैं, जो भारत के महान खेल व्यक्तित्वों में से एक हैं और आज भी खिलाड़ियों तथा खेल प्रेमियों को प्रेरित करते हैं।
DP World के बारे में
DP World वैश्विक व्यापार के भविष्य को नया आकार देने का कार्य कर रहा है ताकि दुनियाभर में लोगों का जीवन बेहतर हो सके। छह महाद्वीपों में 1,25,000 से अधिक कर्मचारियों की टीम के साथ कार्य करते हुए ह मवैश्विक अवसंरचना और स्थानीय विशेषज्ञता को जोड़कर निर्बाध सप्लाई चेन समाधान प्रदान करते हैं।
पोर्ट्स और टर्मिनल्स से लेकर मरीनसर्विसेज, लॉजिस्टिक्स और टेक्नोलॉजीतक,
हम नवाचार का उपयोग करते हुए व्यापार को बेहतर बनाते हैं और फैक्ट्री से ग्राहक तक सप्लाईचेन में आने वाली बाधाओं को कम करते हैं। गोल्फ, क्रिकेट, फॉर्मूला 1 और सेलिंग जैसे खेलों में हमारी वैश्विक साझेदारियाँ सप्लाई चेन परिवर्तन में हमारे नेतृत्व को दर्शाती हैं।
SailGP से लेकर ICC T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप और द राइडरकप तक, DP World लॉजिस्टिक्स को सरल बनाता है, प्रदर्शन को बेहतर करता है और नई संभावनाएँ पैदा करता है। हम व्यापार को प्रवाहित बनाते हैं।













