धुरंधर फैमिली के लिए आदित्य धर का खास संदेश : “हर ट्विस्ट का आनंद लें”

0
35
साभार : गूगल

धुरंधर सीक्वल रिलीज के पहले निर्देशक आदित्य धर ने फैंस के लिए एक नोट शेयर किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म गुड़ी पड़वा, उगादी और ईद पर 19 मार्च रिलीज हो रही है। साथ ही पहले पार्ट को प्यार देने का आभार जाहिर किया है।

आदित्य धर ने लिखा है कि धुरंधर द रिवेंज बनाने बैठे तो इस बात का ध्यान रखा कि देखने वालों वो सारे इमोशंस देखे जिनके लिए वे तैयार नहीं हैं। इसके अलावा उन्होंने दर्शकों से एक रिक्वेस्ट भी की है।

आदित्य धर लिखते हैं, मेरी प्यारी, सबसे असाधारण धुरंधर फैमिली। 5 दिसंबर 2025 को धुरंधर सिनेमाघरों में वर्ल्डवाइड रिलीज हुई थी। और तबसे आपने इसे प्यार दिया, आपने इसे जिया, आपने हर डिटेल की तारीफ की, हर पल पर डिबेट की, इसे दोबारा देखा और ऐसी चीजों को नोटिस किया कि मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि कोई करेगा। कहीं ना कहीं इस सुंदर, अनप्रिडिक्टिबल जर्नी में हमारी फिल्म आपकी बन गई, फिर देश और फिर दुनिया की।

Aditya Dhar (@adityadharfilms)

एक फिल्ममेकर के लिए ये सबसे बड़ा दिल छूने वाला गिफ्ट हो सकता था। इसलिए जब हम धुरंधर द रिवेंज बनाने बैठे, हमें एक चीज पूरे विश्वास के साथ पता थी कि हमें आपको सरप्राइज करना है, हमें आपको ऐसे इमोशंस देने हैं जिसके लिए आप तैयार ना हों, ईमानदारी से कहूं तो यह कभी भी आसान नहीं था लेकिन आपके लिए हमने अपनी पूरी ताकत लगा दी।

हमने धुरंधर द रिवेंज में दिलोजान लगा दिए हैं ताकि आप हर ट्विस्ट, हर इमोशन उसी तरह एक्सपीरियंस कर सकें जैसे ये फील होने चाहिए। थिएटर के अंधेरे में दोस्तों और परिवार से घिरे हुए और यहां तक की अजनबी भी वही इमोशंस फील करें।

इसी तरह फिल्मों को अनुभव करना चाहिए ना कि किसी के फोन में ब्लर इमेज के साथ। इसलिए मेरी एक रिक्वेस्ट है कि प्लीट स्पॉयलर्स शेयर ना करें। हर फैन को क्लूलेस आने और अपने पर्सनल विजन के साथ जाने दें जो उन्होंने फील किया है। धुरंधर जो भी है वो आपकी देन है। अब मैं आपका भरोसा कर रहा हूं कि ये क्या बनेगी। मेरा प्यार और आभार।

ये भी पढ़े : ‘धुरंधर : द रिवेंज’ का ट्रेलर आउट: ग्लोबल मिशन और पर्सनल रिवेंज का मिक्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here