डेम्पो पर 3-1 की जीत के साथ श्रीनिधि डेक्कन अंकतालिका में शीर्ष पर

0
35

हैदराबाद : श्रीनिधि डेक्कन एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टार सीमेंट इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) 2025-26 में डेक्कन एरिना, हैदराबाद में डेम्पो एससी को 3-1 से हराकर अंकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। इस जीत के साथ टीम पांच मैचों में 10 अंकों पर पहुंच गई, जबकि डेम्पो एससी दो अंकों के साथ निचले पायदान पर बनी रही।

कार्लोस वाज़ पिंटो की टीम ने मैच की शुरुआत से ही नियंत्रण बना लिया। चौथे मिनट में जगदीप सिंह के थ्रो-इन से बॉक्स में हलचल हुई, जहां आर लालबिया कलियाना ने तेजी दिखाते हुए तंग कोण से शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई।

इंडियन फुटबॉल लीग

श्रीनिधि ने लगातार दबाव बनाए रखा और कई मौके बनाए, लेकिन डेम्पो के गोलकीपर आशीष सिबी ने डेविड कास्टानेडा के खिलाफ कई महत्वपूर्ण बचाव किए। 20वें मिनट में उन्होंने नजदीकी शॉट रोका और फिर हेडर पर शानदार डाइव लगाकर गोल बचाया। इसके बाद कॉर्नर से कास्टानेडा का हेडर पोस्ट से टकरा गया।

29वें मिनट में दबाव का फल मिला जब हादी इद्रिस्सू ने बढ़त दोगुनी कर दी। लालरोमाविया के सटीक क्रॉस पर उन्होंने हेडर से गोल करते हुए स्कोर 2-0 कर दिया।

श्रीनिधि डेक्कन एफसी – 3 (आर लालबिया कलियाना 4’, हादी इद्रिस्सू 29’, फैब्रिस काह एनक्वोह 69’) 

डेम्पो के कोच समीर नाइक ने पहले हाफ में ही मार्कस जोसेफ को मैदान में उतारा, जिससे टीम के आक्रमण में तेजी आई। हालांकि, अजय छेत्री और पापे गासामा के नेतृत्व में श्रीनिधि का मिडफील्ड खेल को नियंत्रित करता रहा। 42वें मिनट में जोसेफ ने गोल पर शॉट लिया, लेकिन गोलकीपर कमलजीत सिंह ने उसे रोक लिया।

डेम्पो एससी – 1 (रिचमंड क्वासी ओवुसु 60’)

दूसरे हाफ में डेम्पो ने बेहतर शुरुआत की और 60वें मिनट में रिचमंड क्वासी ओवुसु ने हेडर से गोल कर अंतर घटाकर 2-1 कर दिया। 68वें मिनट में मैच ने नया मोड़ लिया जब श्रीनिधि के लाल रोमाविया को हिंसक व्यवहार के लिए रेड कार्ड मिला, जिससे टीम 10 खिलाड़ियों के साथ रह गई।

हालांकि, इसके तुरंत बाद श्रीनिधि ने जवाबी हमला किया। अजय छेत्री ने मिडफील्ड में गेंद जीतकर फैब्रिस काह एनक्वोह को पास दिया, जिन्होंने शानदार फिनिश करते हुए स्कोर 3-1 कर दिया।

डेम्पो ने अंत तक दबाव बनाए रखा और 81वें मिनट में अमय मोराजकर ने लंबी दूरी से शॉट लिया, जिसे कमलजीत सिंह ने बार के ऊपर टिप कर दिया।

अतिरिक्त खिलाड़ी होने के बावजूद डेम्पो श्रीनिधि की मजबूत डिफेंस को भेद नहीं सका। अंततः श्रीनिधि डेक्कन एफसी ने 3-1 की जीत के साथ तीन अहम अंक हासिल किए और तालिका में शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया।

ये भी पढ़ें : लोतजेम के गोल से नामधारी की पहली जीत, रियल कश्मीर को 1-0 से हराया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here