डेब्यू में चमके रयान विलियम्स, भारत ने हांगकांग को 2-1 से दी मात

0
88

ऑस्ट्रेलिया में जन्मे रयान विलियम्स ने भारत के लिए यादगार अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया। मंगलवार को एशियाई कप क्वालीफाइंग के एक औपचारिक मैच में उन्होंने चौथे ही मिनट में गोल कर मेजबान टीम को हांगकांग के खिलाफ 2-1 की जीत दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई।

भारत के लिए दूसरा गोल 50वें मिनट में आकाश मिश्रा ने किया, जो उनके करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय गोल भी साबित हुआ। खालिद जमील की कोचिंग वाली भारतीय टीम ने इस जीत के साथ क्वालीफायर के तीसरे दौर में अपनी पहली जीत दर्ज की।

एएफसी एशियन कप क्वालिफायर्स

महाद्वीपीय टूर्नामेंट में जगह बनाने की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी भारतीय टीम ने अपने अभियान का समापन पांच अंकों के साथ किया। टीम ने कुल एक मैच जीता और दो मुकाबले ड्रा किए, जिससे वह ग्रुप सी में सबसे निचले स्थान पर रही।

Photos : Baranidharan M / AIFF

हांगकांग से एवर्टन कैमारगो ने 65वें मिनट में गोल कर स्कोर का अंतर कम किया। याद रहे कि पिछले साल 10 जून को भारत को हांगकांग से पहले चरण के मैच में 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था।

ग्रुप सी में सिंगापुर ने घरेलू मैदान पर बांग्लादेश को 1-0 से हराकर शीर्ष स्थान बनाए रखा और 2027 एशियाई कप के लिए क्वालीफाई कर लिया। सिंगापुर ने कुल छह मैचों में 14 अंक जुटाए।

ये भी पढ़ें : दस साल का इंतजार खत्म, कोच्चि में हांगकांग से भिड़ेगा भारत

ये भी पढ़ें : इंस्टाग्राम डिलीट, फोकस ऑन! सूरज सिंह की सफलता का वो ‘सीक्रेट’ मंत्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here