लकी और तुषार का कमाल, लाठी युगल में यूपी को दिलाया कांस्य पदक

0
47

दिल्ली के प्रयागराज स्टेडियम में 69वां नेशनल स्कूल गेम्स चैंपियनशिप के अंतर्गत आयोजित कलारीपयटटू चैंपियनशिप के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश को कांस्य पदक मिला।

प्रदेश महासचिव प्रवीण गर्ग ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश टीम से लखनऊ के लकी सिंह गौतम और तुषार कुमार ने लाठी युगल प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया जबकि केरल को गोल्ड और जम्मू कश्मीर ने सिल्वर जीता।

नेशनल स्कूल गेम्स कलारीपयटटू चैंपियनशिप

इंडियन कलारीपयटटू फेडरेशन के संयोजन में आयोजित चैंपियनशिप में अंडर 17 और 19 बालक एवं बालिका वर्ग की प्रतियोगिताओं मेंयपटटू , चुवाडुकल एकल प्रतिस्पर्धा और लाठी युगल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश टीम से प्रांशी और शिवानी रावत प्रथम राउंड जीत कर मेडल की दौड़ में है। प्रदेश महासचिव प्रवीण गर्ग को इंडियन फेडरेशन द्वारा टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में नियुक्त किया गया है। सोमेश कुमार, संतोष कुमारी टीम कोच के रूप में टीम का हिस्सा है।

ये भी पढ़ें : प्रथम कलारीपयट्टू राष्ट्रीय लीग में यूपी ने जीते एक रजत व दो कांस्य पदक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here