प्रतिभाओं का सम्मान, खिलाड़ियों ने पदकों से बढ़ाया गौरव

0
47

लखनऊ। खेल प्रतिभाओं को सम्मान और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से मां दुर्गा पब्लिक स्कूल एवं मां दुर्गा स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह उत्साह, उमंग और उपलब्धियों का संगम बन गया।

मोहान रोड स्थित एकेडमी की शाखा में शनिवार शाम आयोजित समारोह में स्कूल के नन्हें बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया, वहीं खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियों ने आयोजन को गौरवपूर्ण बना दिया।

मां दुर्गा पब्लिक स्कूल एवं मां दुर्गा स्पोर्ट्स एकेडमी में वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय (निदेशक, स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया) सहित विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रसिद्ध राष्ट्रीय कवि वेदव्रत बाजपेयी ने समारोह की गरिमा बढ़ाई। इस दौरान हालिया आयोजित सांसद खेल महाकुंभ 2026 में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से नाम रोशन करने वाले एकेडमी के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

सांसद खेल महाकुंभ में रोहन ने बॉक्सिंग में रजत और ताइक्वांडो में कांस्य पदक जीता, जबकि कृतिका स्वर्णकार ने बॉक्सिंग में रजत पदक हासिल किया था। नैंसी रावत और सिमरन ने भी बॉक्सिंग में रजत पदक अपने नाम किए। वहीं खुशी ने ताइक्वांडो में रजत और बॉक्सिंग में कांस्य पदक जीतकर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया था।

मुख्य अतिथि डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय ने विजेता खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित करते हुए कहा कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा और उन्हें स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया से जोड़कर आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि एसएनआई से जुड़े खिलाड़ियों के लिए मैक्स हॉस्पिटल में विशेष रियायती चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें : गोवा में नेशनल मुआय थाई चैंपियनशिप के लिए यूपी टीम रवाना

विशिष्ट अतिथि वेदव्रत बाजपेयी ने भी विद्यार्थियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित करते हुए उम्मीद जाहिर की कि आज के ये मेहनती और समर्पित बच्चे भविष्य में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदर्शन से नाम रोशन करेंगे। समारोह में डॉ. साधना वाजपेयी सहित अभिभावकगण और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

वहीं अंत में प्रबंधक संजीव कुमार सोनी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस आयोजन को सफल बनाने में कोच अनुराग सिंह चौहान, उप प्रबंधक अनुराग स्वर्णकार, अध्यापिका सीमा गौर और सिमरन कश्यप सहित स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़ें : कैरम व आर्म बाक्सिंग में मां दुर्गा स्पोर्ट्स एकेडमी चैंपियन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here