‘टॉक्सिक’ की तारीफ सिनेमाकॉन में, अब नए ग्लोबल प्लान के साथ होगी रिलीज

0
41
साभार : गूगल

भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है। फिल्म निर्माताओं ने इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।

पहले यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे नई तारीख पर दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास कर रही हैं, जबकि इसका निर्माण केवीएन प्रोडक्शन्स और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस मिलकर कर रहे हैं।

मेकर्स ने आधिकारिक बयान जारी कर जानकारी दी कि फिल्म की रिलीज को फिलहाल स्थगित किया गया है और नई रिलीज डेट का ऐलान जल्द किया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह फैसला फिल्म को मिले शानदार अंतरराष्ट्रीय रिस्पॉन्स के बाद लिया गया है।

@KvnProductions

हाल ही में फिल्म को सिनेमाकॉन में प्रस्तुत किया गया था, जहां ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूटर्स और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की ओर से इसे बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। इसके बाद विदेशी बाजारों में भी फिल्म को लेकर काफी रुचि देखने को मिली है। इसी कारण अब मेकर्स इसे और बड़े स्तर पर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।

फिल्म के मुख्य अभिनेता यश ने भी इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, “कुछ फिल्में केवल मनोरंजन के लिए नहीं बनतीं, बल्कि वे कलाकारों को यह एहसास दिलाती हैं कि उन्हें सिनेमा से इतना प्यार क्यों है। ‘टॉक्सिक’ मेरे लिए ऐसी ही एक खास फिल्म है। सिनेमाकॉन में फिल्म को मिला प्यार और सराहना देखकर मुझे बहुत खुशी हुई। यह फिल्म दुनिया भर के दर्शकों तक बड़े स्तर पर पहुंचनी चाहिए।”

अभिनेता ने आगे बताया, “फिल्म पूरी तरह तैयार है। फिलहाल हमारी टीम ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन और इंटरनेशनल पार्टनरशिप को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। इसी वजह से रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है।”

उन्होंने भारतीय सिनेमा के बढ़ते प्रभाव पर भी अपनी राय में कहा, “आज भारतीय फिल्म इंडस्ट्री दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बना रही है और ऐसे समय में हर कलाकार और फिल्ममेकर की जिम्मेदारी है कि वह उच्च स्तर का काम पेश करे। एक अभिनेता और निर्माता के रूप में मैं चाहता हूं कि ‘टॉक्सिक’ दुनिया भर में उसी प्रभाव के साथ पहुंचे, जिसकी यह हकदार है।”

अपने फैंस का आभार व्यक्त करते हुए अभिनेता ने कहा, “हर बदलाव और हर फैसले में फैंस ने हमारा साथ दिया है। कुछ कहानियों को सही तरीके से दुनिया के सामने लाने के लिए समय और धैर्य की जरूरत होती है। यह फिल्म भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का पल साबित होगी।” फिल्म को कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट किया गया है, जबकि इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा।

ये भी पढ़े : ‘3 इडियट्स 2’ पर काम शुरू, दादा साहेब फाल्के फिल्म होल्ड पर: आमिर खान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here