सांचेज़ के पेनल्टी गोल से बेंगलुरु की वापसी, ओडिशा से 1-1 से खेला ड्रॉ

0
53
Photo: Shibu Preman / Focus Sports / ISL

गोवा : इंडियन सुपर लीग 2025-26 में ओडिशा एफसी और बेंगलुरु एफसी के बीच खेले गए मुकाबले में ब्रायन सांचेज़ के दूसरे हाफ में किए गए पेनल्टी गोल ने रहीम अली के शुरुआती गोल की बराबरी कर दी, जिससे दोनों टीमों के बीच पीजेएन स्टेडियम, फातोर्डा में सोमवार को खेला गया मुकाबला 1-1 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

लंबे समय तक गेंद पर नियंत्रण रखने के बावजूद बेंगलुरु एफसी ओडिशा की मजबूत रक्षापंक्ति को भेदने में असफल रही और अंततः एक अंक से संतोष करना पड़ा।

इंडियन सुपर लीग

टीम 11 मैचों में 17 अंकों के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर बनी हुई है और अपना अवे अजेय रिकॉर्ड भी बरकरार रखा है, जबकि ओडिशा एफसी 10 मैचों में सात अंकों के साथ 13वें स्थान पर है। ब्रायन सांचेज़ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

बेंगलुरु एफसी ने आक्रामक शुरुआत करते हुए गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा और रयान विलियम्स तथा शिवा शक्ति एन. के जरिए ओडिशा की रक्षापंक्ति को भेदने की कोशिश की, लेकिन अंतिम तीसरे हिस्से में निर्णायक फिनिशिंग की कमी साफ दिखी।

वहीं, ओडिशा ने काउंटर अटैक के जरिए खतरा पैदा किया, जहां रहीम अली और इसाक वानलालरुआतफेला ने समय-समय पर बेंगलुरु की रक्षा को चुनौती दी।

ओडिशा एफसी 1 (रहीम अली 34’) बेंगलुरु एफसी 1 (ब्रायन सांचेज़ 48’ (पेनल्टी)

Photo: Shibu Preman / Focus Sports / ISL

मेजबान टीम ने 34वें मिनट में तेज़ ट्रांज़िशन के जरिए बढ़त हासिल की। लालरिनफेला खियांगते ने थ्रो-इनको इंटर सेप्टकर रहीम अली को सटीक थ्रू बॉल दी। रहीम ने बेहतरीन संयम दिखाते हुए बॉक्स में प्रवेश किया और गुरप्रीत सिंह को छकाते हुए गेंद को निचले कोने में पहुंचा दिया।

हाफटाइम से पहले बेंगलुरु ने बराबरी की कोशिश में तेजी दिखाई, लेकिन ओडिशा की रक्षापंक्ति, जिसका नेतृत्व कार्लोसडेलगाडो कर रहे थे, मजबूती से डटी रही। अनुशासित पहले हाफ के बाद ओडिशा बढ़त के साथ ब्रेक में गई।

पेप मुन्योज़ की टीम ने दूसरे हाफ की शुरुआत में ही बदलाव के बाद वापसी की राह बनाई। 47वें मिनट में सब्स्टीट्यूट सोहम वर्ष्नेय ने पेनल्टी हासिल कर तुरंत प्रभाव डाला। ब्रायन सांचेज़ ने आगे बढ़कर आत्मविश्वास के साथ पेनल्टी को टॉप कॉर्नर में बदलते हुए स्कोर बराबर कर दिया।

गोल के बाद उत्साहित बेंगलुरु ने आक्रमण तेज कर दिया और लगभग एक घंटे के आसपास कई मौके बनाए। हालांकि, ओडिशा ने दबाव झेलते हुए मैच में वापसी नहीं होने दी। अनुज कुमार ने गोल पोस्ट पर महत्वपूर्ण बचाव किए, जबकि कार्लोस डेलगाडो और थोइबा सिंह ने सांचेज़, शिवा शक्ति और सोहम के प्रयासों को ब्लॉक कर दिया।

जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, बेंगलुरु ने गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा, लेकिन ओडिशा की गहरी रक्षात्मक संरचना के खिलाफ निर्णायक मौका बनाने में संघर्ष करती रही। दूसरी ओर, ओडिशा ने तेज काउंटर अटैक पर भरोसा किया, जहां इसाक और सब्स्टीट्यूट खिलाड़ियों ने कुछ मौके बनाए, लेकिन गुरप्रीत को ज्यादा परख नहीं सके।

अंतिम चरणों में बेंगलुरु ने लगातार कॉर्नर और लंबी दूरी के शॉट्स के जरिए जीत हासिल करने की कोशिश की, लेकिन अनुज कुमार ने संयम बनाए रखते हुए ओडिशा को एक महत्वपूर्ण अंक दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें : पार्थिब गोगोई बने हीरो, नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड ने आखिरी मिनट में छीनी जीत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here