लखनऊ: शहर में खेलों के लिए बेहतर सुविधाओं और ट्रेनिंग की बढ़ती जरूरत के बीच सीतापुर-हरदोई बाईपास स्थित अमरावती स्पोर्ट्स सिटी में खेल गतिविधियां लगातार आगे बढ़ रही हैं। यहां क्रिकेट समेत कई खेलों की नियमित प्रैक्टिस और मैच हो रहे हैं।
– मैच और नियमित प्रैक्टिस से लेकर विशेषज्ञ कोचिंग तक, खिलाड़ियों को एक ही जगह मिल रहा ट्रेनिंग का माहौल
खास बात यह है कि खिलाड़ियों को सिर्फ खेलने की सुविधा ही नहीं, बल्कि अनुभवी कोच और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन भी मिल रहा है, जिससे यह परिसर धीरे-धीरे खिलाड़ियों की ट्रेनिंग और तैयारी के लिए एक सक्रिय स्पोर्ट्स हब के तौर पर अपनी जगह बना रहा है।
बीसीसीआई सर्टिफाइड कोच और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों की देखरेख में तैयारी कर रहे खिलाड़ी
अमरावती स्पोर्ट्स सिटी में क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, बैडमिंटन और स्केटिंग जैसी खेल गतिविधियों के लिए सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां स्विमिंग पूल, मल्टी-यूटिलिटी एरिया, योग जैसी गतिविधियां भी शुरू हो चुकी हैं। क्रिकेट के शौकीनों के लिए बॉक्स क्रिकेट की सुविधा है, जहां ग्रुप में टेनिस बॉल के साथ मैच खेले जा सकते हैं। परिसर में अलग-अलग खेलों से जुड़े मैच और प्रतियोगिताएं भी आयोजित होती रहती हैं।

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए अमरावती स्पोर्ट्स सिटी में कोचिंग पर भी खास जोर दिया गया है। यहां बीसीसीआई सर्टिफाइड ट्रेनर के साथ विभिन्न खेलों के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुभवी प्रशिक्षक खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। इससे खिलाड़ियों को नियमित प्रैक्टिस के साथ तकनीक, फिटनेस और खेल की बारीकियों पर काम करने का मौका मिल रहा है।
अमरावती ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन रजनीकांत मिश्रा ने बताया कि स्पोर्ट्स सिटी में उद्देश्य ऐसा माहौल तैयार करना है, जहां खेल सिर्फ मनोरंजन तक सीमित न रहे, बल्कि खिलाड़ियों को अपनी क्षमता के मुताबिक आगे बढ़ने के लिए जरूरी ट्रेनिंग और मार्गदर्शन भी मिले। उन्होंने कहा कि नियमित खेल गतिविधियों और विशेषज्ञ कोचिंग के जरिए खिलाड़ियों को बेहतर तैयारी का अवसर मिल रहा है।
स्पोर्ट्स सिटी में इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर प्रेम कुमार बतौर मेंटर खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। वह इंडियन रेलवे हॉकी टीम से जुड़े रहे हैं और मलेशियन हॉकी लीग में कोच के तौर पर भी काम कर चुके हैं। उनके साथ हेड ऑफ एकेडमीज शिवांश शर्मा जुड़े हैं, जो स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के अनुभवी प्रोफेशनल और राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेटर रहे हैं।
पूर्व रणजी खिलाड़ी और नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (एनआईएस) गोल्ड मेडलिस्ट रवि कांत पांडेय हेड कोच की भूमिका निभा रहे हैं। वह बीसीसीआई सर्टिफाइड कोच हैं और सर्विसेज रणजी ट्रॉफी टीम के साथ काम कर चुके हैं।
अमरावती ग्रुप के फाउंडर एवं चेयरमैन रवि प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि अनुभवी कोचिंग टीम के साथ उभरते हुए प्रशिक्षक भी खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दे रहे हैं।
कोचिंग टीम में युवा प्रशिक्षकों की भी अहम भूमिका है। एमपीएड डिग्रीधारी अंकित कुमार पूर्व प्रोफेशनल क्रिकेटर रहे हैं और उनके पास तीन साल से ज्यादा का कोचिंग अनुभव है। वहीं, आईसीसी फाउंडेशन कोर्स से प्रशिक्षित रचित शंकर इंटर यूनिवर्सिटी खिलाड़ी और पूर्व प्रोफेशनल क्रिकेटर रहे हैं। दोनों युवा खिलाड़ियों की तकनीक और खेल कौशल को बेहतर बनाने पर काम कर रहे हैं।
स्पोर्ट्स सिटी में ट्रेनिंग कर रहे खिलाड़ियों में कई ऐसे नाम भी हैं जो अलग-अलग स्तर पर क्रिकेट खेल चुके हैं। इनमें रोहन ठाकुर (यूपीसीए अंडर-16, वाराणसी), शिवम यादव (यूपीसीए अंडर-16, देवरिया), सहाब युवराज सिंह (रणजी ट्रॉफी, इंडियन रेलवे), पियूष यादव (बीसीसीआई अंडर-23, गोवा क्रिकेट एसोसिएशन), शुभम चौबे (रणजी ट्रॉफी, इंडियन रेलवे), कुलदीप यादव (बीसीसीआई अंडर-16, चंडीगढ़), सावन सिंह (बीसीसीआई अंडर-23, उत्तर प्रदेश) और रवि सिंह (रणजी ट्रॉफी, इंडियन रेलवे) शामिल हैं।
अमरावती स्पोर्ट्स सिटी में चल रही गतिविधियां इस बात की तस्वीर पेश करती हैं कि खेल परिसर की उपयोगिता सिर्फ मैदान और सुविधाओं तक सीमित नहीं है।
नियमित प्रैक्टिस, मैच, प्रतियोगिताओं और विशेषज्ञ कोचिंग के जरिए यहां खिलाड़ियों के लिए ऐसा माहौल तैयार हो रहा है, जहां वे अपनी तैयारी को अगले स्तर तक ले जा सकें। आने वाले समय में खेल गतिविधियों के विस्तार के साथ यह परिसर लखनऊ में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए एक प्रमुख स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन के रूप में अपनी पहचान बना सकता है।













