दिल्ली पब्लिक स्कूल, सीतापुर में आयोजित यूपी स्टेट आयु वर्ग शतरंज चैंपियनशिप के अंतर्गत आज अंडर-11 गर्ल्स वर्ग की प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रयागराज की संस्कृति यादव ने अंतिम चक्र में वाराणसी की आंशी त्रिपाठी को बेहद रोमांचक मुकाबले में पराजित करते हुए 5.5 अंकों के साथ खिताब अपने नाम किया।
गोरखपुर की दीपांजली श्रीवास्तवने 5 अंकों के साथ प्रतियोगिता में उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया। बिजनौर कीगौरी त्यागी एवं वाराणसी की परीक्षिता दुबे ने 4.5-4.5 अंक अर्जित किए, लेकिन बेहतर टाई-ब्रेक स्कोर के आधार पर गौरी त्यागी को तीसरा तथा परीक्षिता दुबे को चौथा स्थान प्राप्त हुआ।
वहीं, अंतिम चक्र में जीती हुई बाजी हार जाने के कारण मुरादाबाद की इनाया आज़म को पांचवें स्थान से संतोष करना पड़ा। प्रतियोगिता में शीर्ष दो स्थान प्राप्त करने वाली खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश शतरंज टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।
वहीं दूसरी ओर, अंडर-15 ओपन वर्ग में चार चक्रों की समाप्ति के बाद गौतम बुद्ध नगर के अयान त्रिखा, प्रयागराज केयाकूब हुसैन तथा वाराणसी के शिवाय सिंह 4-4 अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर चल रहे हैं। जबकि बिजनौर के स्पर्श कुमारएवं गोरखपुर के रक्षित शेखर द्विवेदी 3.5-3.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर काबिज हैं।
इसके अलावा प्रग्नेय बघेल, आदित्य गुप्ता, लक्ष्य निगम, रुद्र प्रताप श्रीवास्तव, सात्विक श्रीवास्तव, विवान वरुण, पर्व चौधरी, अयांश सिंह, अर्जुन वर्मा, नंदीश, अर्नव त्यागी, प्रणव रस्तोगी, सोहम मित्तल, विवान गर्ग एवं दिव्य मोहन 3-3 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।
ये भी पढ़ें : संस्कृति यादव और दिआरा अग्रवाल तीन-तीन अंकों के साथ शीर्ष पर













