बीपी, शुगर और ईसीजी जांच के साथ भरवारा एसटीपी प्लांट में लगा हेल्थ कैम्प

0
50

लखनऊ: भरवारा स्थित एसटीपी प्लांट पर कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा एक विशेष मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प में प्लांट पर कार्यरत लगभग 133 से अधिक कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

कर्मचारियों के बीपी, मधुमेह (शुगर), ईसीजी सहित विभिन्न सामान्य स्वास्थ्य जांचें की गईं तथा आवश्यक सामान्य दवाइयों का भी वितरण किया गया।

मेडिकल कैम्प के दौरान ईएसआईसी की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं उनके लाभों की जानकारी भी कर्मचारियों को विस्तार से दी गई। विशेषज्ञों ने कर्मचारियों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया।

सुएज के कम्युनिकेशन मैनेजर अक्षत सक्सेना ने कहा, “कर्मचारियों का स्वास्थ्य किसी भी संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी होता है। इस प्रकार के मेडिकल कैम्प कर्मचारियों को समय रहते स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सुएज अपने कर्मचारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को सदैव प्राथमिकता देता है।”

इस अवसर पर ईएसआईसी की ओर से डॉक्टर तराना हासिम एवं डॉक्टर प्रशांत वर्मा उपस्थित रहे। वहीं सुएज की ओर से प्लांट मैनेजर पार्थ सारथी नाथ, एचआर प्रतिनिधि ईशान मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : सुएज ने मनाया श्रमिक दिवस, कर्मियों के सम्मान और सुरक्षा पर जोर

ये भी पढ़ें : कमांड हॉस्पिटल की नर्सिंग छात्राओं ने समझी भरवारा एसटीपी की कार्यप्रणाली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here