श्रीमती हेमलता पाठक मेमोरियल जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट 30 मई से

0
116

लखनऊ। एक्सीलिया स्कूल और एक्सीलिया बैडमिंटन अकादमी के तत्वावधान में श्रीमती हेमलता पाठक मेमोरियल ओपन जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 का आयोजन आगामी 30 मई से 2 जून तक स्कूल परिसर स्थित बैडमिंटन हॉल में होगा।

टूर्नामेंट आयोजन समिति के अध्यक्ष आशीष पाठक ने बताया कि लखनऊ बैडमिंटन एसोसिएशन से संबद्ध यह प्रतियोगिता विभिन्न वर्गों में आयोजित की जा रही है। जिसमें 11 वर्ष, 13, 15, 17, 19 एवं सीनियर वर्ग के महिला एवं पुरुष वर्ग व युगल वर्ग के मुकाबले आयोजित होंगे।

टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए खिलाड़ी आयोजन सचिव देवेंद्र कौशल (मो. – 9451111077) से संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त खिलाड़ी विभिन्न बैडमिंटन अकादमियों के प्रशिक्षकों एवं एआर अंसारी(9792349777) बैडमिंटन कोच, केडी सिंह बाबू स्टेडियम के पास एवं एक्सीलिया स्कूल में भी अपने फार्म जमा करा सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 28 मई है एवं ड्रा 29 मई को निकाला जायेगा।

ये भी पढ़ें : रामगढ़ताल में यूपी का ऐतिहासिक शंखनाद; सीएम योगी के सामने 36 साल बाद जीता ‘ स्वर्ण’

ये भी पढ़ें : शिवम यादव व सान्वी कुमार ने जीते दोहरे खिताब

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here