रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से वोवीनाम फेडरेशन अध्यक्ष प्रवीण गर्ग और वियतनामी प्रशिक्षकों ने भेंट की

0
29

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के लखनऊ प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को वोवीनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण गर्ग ने वोवीनाम मार्शल आर्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया प्रतिनिधि मंडल के साथ कालिदास मार्ग आवास पर भेंट की।

प्रतिनिधि मंडल में ख्वाजा मोइनुद्दीन भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति अजय तनेजा, वियतनाम से वोवीनाम मार्शल आर्ट प्रशिक्षण शिविर के लिए आए हुए वर्ल्ड वोवीनाम फेडरेशन के टेक्निकल कमेटी के डायरेक्टर मास्टर हुईन खैक गुयेन और कोच मास्टर फाम ची थिन्ह एसोसिएशन राष्ट्रीय महासचिव शंकर महाबले (महाराष्ट्र), टेक्निकल डायरेक्टर देवेन मोएरंथम (मणिपुर), विनोद लखेरा (संयुक्त सचिव), बृजेश कुमार भाऊ (जम्मू कश्मीर),ऋषि पाल भारती, देवेंद्र सिंह रावत और विनम्र गर्ग ने भेंट की।

भेंट के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण गर्ग ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी को लखनऊ में चल रहे सात दिवसीय नेशनल टेक्निकल सेमिनार की जानकारी दी। राजनाथ सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय वोवीनाम फेडरेशन की देखरेख में लखनऊ में आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर के आयोजन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि वोवीनाम अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है।

वियतनाम दौरे के दौरान वहां भी उन्होंने वियतनामी मार्शल आर्ट के अद्भुत प्रदर्शन को देखा था। वोवीनाम खेल दोनों देशों के बीच पारस्परिक संबंधों को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। खेल के भारत में प्रचार प्रसार के लिए हर संभव मदद दिलाने के लिए प्रयास करेंगे। रक्षा मंत्री ने कंबोडिया में नवंबर माह में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भी दी

प्रतिनिधि मंडल ने रक्षा मंत्री को पुष्प गुच्छ, वोवीनाम अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया। वियतनामी प्रशिक्षक के रूप में लखनऊ आए वर्ल्ड वोवीनाम फेडरेशन के टेक्निकल डायरेक्टर हुईन खैक गुयेन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को वियतनाम के जरनल सेक्रेटरी और राष्ट्रपति तो लाम का वियतनाम में हुई भेंट का चित्र स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया।

लखनऊ के ख्वाजा मोइनुद्दीन भाषा विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण तकनीकी सेमिनार में 21 प्रदेशों से सीनियर खिलाड़ी और मास्टर्स वियतनामी प्रशिक्षकों की देखरेख में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here