एक नजर में बड़ी बातें
• द्रविड़ का रिकॉर्ड टूटा: रोहित शर्मा (510 मैच) ने पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ (509 मैच) को पीछे छोड़ दिया है और भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।
• टॉप-5 एलीट क्लब: इस उपलब्धि के साथ अब भारत के टॉप-5 सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में सचिन (664), कोहली (559), धोनी (538), रोहित और द्रविड़ शामिल हैं।
• अर्धशतक से चूके पूर्व कप्तान: रोहित ने इकाना में 39 गेंदों पर 48 रनों की आक्रामक पारी खेली, लेकिन राशिद खान की गुगली पर बोल्ड होकर अर्धशतक से चूक गए।
लखनऊ: भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार रोहित शर्मा ने श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली।
मैदान पर उतरते ही पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भारत के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गए।
ये भी पढ़ें : IND vs AFG: इकाना में गिल-ईशान का तूफान, भारत ने बनाया 402 रन का रिकॉर्ड स्कोर
ये भी पढ़ें : भारत-अफगानिस्तान दूसरा वनडे: टॉस शाहिदी के नाम, टीम इंडिया में नई ऊर्जा
ये भी पढ़े : IND vs AFG: इकाना पर जीत के साथ टीम इंडिया की निगाह सीरीज में अजेय बढ़त पर
ये भी पढ़ें : अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा रचेंगे कीर्तिमान, द्रविड़ को छोड़ेंगे पीछे
यह उनके करियर का 510वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला रहा, जिसके साथ उन्होंने पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ (509 मैच) को पीछे छोड़ दिया। इस मैच से पहले रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ दोनों ने 509-509 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे, लेकिन दूसरे वनडे में उतरते ही रोहित इस सूची में उनसे आगे निकल गए।
आक्रामक पारी, लेकिन राशिद खान ने किया बोल्ड
पहले वनडे में रोहित रन आउट होकर बड़ी पारी नहीं खेल सके थे, लेकिन उनकी बल्लेबाजी में लय दिखाई दी थी। हाल के समय में फिटनेस को लेकर चर्चाओं में रहे रोहित अब पूरी तरह फिट नजर आ रहे हैं। दूसरे वनडे में उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 48 रन बनाए।
ये भी पढ़ें : 17 जून को इकाना में भिड़ेंगे भारत व अफगानिस्तान, टिकट 599 रुपये से शुरू
ये भी पढ़ें : लखनऊ में 17 जून को भारत-अफगानिस्तान वनडे, इकाना बनेगा रन भूमि
ये भी पढ़े : झूमे दो पठान राशिद खान, लखनऊ वालों के सर चढ़कर बोला अफगान क्रिकेटरों का जादू
ये भी पढ़ें : अफगानिस्तान की सात विकेट से जीत, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरक़रार
हालांकि वह अर्धशतक से चूक गए। उनकी पारी का अंत 14वें ओवर की पहली गेंद पर राशिद खान ने किया, जब उनकी गुगली रोहित को चकमा दे गई और गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर स्टंप्स से जा टकराई।
सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में टॉप पर सचिन
रोहित के 510वें अंतरराष्ट्रीय मैच के साथ भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में अब टॉप-5 में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ शामिल हो गए हैं।
ये भी पढ़ें : राजकुमार को याद आता है वो जमाना, जब मैनुअल बोर्ड स्कोरिंग का हर कोई था दीवाना
सचिन तेंदुलकर इस सूची में शीर्ष पर हैं। उन्होंने अपने करियर में 664 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। दूसरे स्थान पर विराट कोहली हैं, जिनके नाम 559 मैच दर्ज हैं। तीसरे स्थान पर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (538) हैं, जबकि रोहित शर्मा 510 मैचों के साथ चौथे और राहुल द्रविड़ 509 मैचों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले टॉप-11 खिलाड़ी
- स्थान खिलाड़ी का नाम कुल अंतरराष्ट्रीय मैच
- 1. सचिन तेंदुलकर 664
- 2. विराट कोहली 559
- 3. महेंद्र सिंह धोनी 538
- 4. रोहित शर्मा 510 (द्रविड़ को पीछे छोड़ा)
- 5. राहुल द्रविड़ 509
- 6. मोहम्मद अजहरुद्दीन 433
- 7. सौरव गांगुली 424
- 8. युवराज सिंह 402
- 9. अनिल कुंबले 401
- 10. रविंद्र जडेजा 373
- 11. हरभजन सिंह 365












