कारागार प्रशिक्षण संस्थान में 31 प्रशिक्षार्थियों के साथ शुरू हुआ नया बैच

0
47

लखनऊ। डॉ. सम्पूर्णानन्द कारागार प्रशिक्षण संस्थान, लखनऊ में गुरुवार को 124वें अधिकारी आधारभूत प्रशिक्षण बैच-2026 के सत्रारम्भ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महानिदेशक, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं, उत्तर प्रदेश, पीसी मीना (आईपीएस) द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर डॉ. सम्पूर्णानन्द कारागार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक डॉ. रामधनी, पुलिस उपमहानिरीक्षक (कारागार) सुभाष चन्द्र शाक्य, उपमहानिरीक्षक (कारागार मुख्यालय) पीएन पाण्डेय, वित्त नियंत्रक आबिद अली, वरिष्ठ अधीक्षक रंगबहादुर पटेल तथा अधिशासी अधिकारी (प्रशिक्षण संस्थान) शरेन्दु त्रिपाठी उपस्थित रहे।

डीजी जेल पीसी मीना ने किया 124वें प्रशिक्षण बैच का शुभारम्भ, अनुशासन, समर्पण पर जोर

कार्यक्रम में संस्थान का संक्षिप्त परिचय देते हुए बताया गया कि वर्ष 1940 में स्थापित यह संस्थान एशिया का प्रथम कारागार प्रशिक्षण संस्थान है।

अब तक यहां 1,681 अधिकारियों और 13,266 जेल वार्डरों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। संस्थान में आधारभूत प्रशिक्षण के साथ-साथ विभिन्न विशेष एवं रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किए जाते हैं।

1 जुलाई 2026 से प्रारम्भ हो रहे आठ माहीय आधारभूत प्रशिक्षण के 124वें अधिकारी प्रशिक्षण बैच में कुल 31 प्रशिक्षार्थी शामिल हैं। इनमें उत्तर प्रदेश के 1 अधीक्षक तथा 30 डिप्टी जेलर (22 पुरुष एवं 9 महिला अधिकारी) सम्मिलित हैं।

ये भी पढ़ें : योग दिवस पर कारागार प्रशिक्षण संस्थान में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

ये भी पढ़ें : कारागार प्रशिक्षण संस्थान में दीक्षांत परेड, 119 प्रशिक्षु हुए पासआउट

अपने संबोधन में महानिदेशक पीसी मीना ने प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण अवधि का पूर्ण समर्पण और अनुशासन के साथ सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कठोर परिश्रम, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और सकारात्मक दृष्टिकोण ही एक सक्षम एवं संवेदनशील कारागार अधिकारी का निर्माण करते हैं।

उन्होंने कहा कि कारागार विभाग का उद्देश्य केवल सुरक्षा सुनिश्चित करना नहीं, बल्कि बंदियों के सुधार, पुनर्वास और उन्हें समाज की मुख्यधारा से पुनः जोड़ना भी है। इस दिशा में प्रशिक्षार्थियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here