‘रामायण’ की शूर्पणखा बनीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रेडिशनल लुक ने जीत लिया दिल

0
76
Rakul Singh (@rakulpreet)

नई दिल्ली में ‘रामायण: पार्ट 1’ के प्रमोशन में फिल्म की कास्ट और क्रू की उपस्थिति रही. फिल्म में सीता का किरदार निभाने वालीं साई पल्लवी बेहद खूबसूरत सिल्क साड़ी में पहुंचीं. फिल्म में राम का किरदार निभाने वाले रणबीर कपूर भी शानदार लुक में नजर आए.

इनके बीच मेहफिल लूट ली एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने. रकुल ट्रेडिशनल लुक में छा गईं. अभिनेत्री फिल्म में शूर्पणखा का रोल निभाने वाली है.

Rakul Singh (@rakulpreet)

इवेंट में पहुंची रकुल मस्टर्ड-येलो सिल्क साड़ी और उस पर बारीक कढ़ाई वाले स्ट्रैपलेस ब्लाउज में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने अपने ट्रेडिशनल लुक को सोने और डायमंड की जूलरी से और भी शानदार बनाया, जिसमें चूड़ियां, अंगूठियां, कमरबंद, चोकर नेकलेस और खूबसूरत चेन वाले इयररिंग्स शामिल थे. हल्के वेवी बाल और मिनिमल मेकअप उनके शानदार एथनिक लुक पर खूब जंच रहे थे.

रकुल ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘एक ऐसी चीज का हिस्सा बनना सम्मान की बात है जो जिंदगी और सिनेमा से भी कहीं बड़ी है. उन्होंने आगे लिखा, ‘हमारा इतिहास, हमारी विरासत, हमारी रामायण. हम दुनिया के सामने भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं, यह एहसास सचमुच शब्दों से परे है.’ आप सभी के हमारे साथ इस दुनिया में कदम रखने का बेसब्री से इंतजार है.’

‘रामायण’ दो हिस्सों में बनी फिल्म है, जिसे नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है और नमित मल्होत्रा ​​ने प्रोड्यूस किया है. इसमें रणबीर कपूर राम के रोल में, साई पल्लवी सीता के रोल में, रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में और यश रावण के रोल में नजर आएंगे.

Rakul Singh (@rakulpreet)

इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, सनी देओल, काजल अग्रवाल, कुणाल कपूर, विवेक ओबेरॉय और अन्य स्टार्स भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म का पहला हिस्सा दिवाली 2026 में रिलीज होगा, जबकि दूसरा हिस्सा दिवाली 2027 में आएगा. फिलहाल, फिल्म का ट्रेलर 18 जुलाई को एक इवेंट में प्राइवेट तौर पर दिखाया गया था, लेकिन इसका वर्ल्ड प्रीमियर 24 जुलाई को किया जाएगा.

ये भी पढ़े : दिवाली से पहले बढ़ा ‘रामायण’ का क्रेज, मेकर्स ने किया ट्रेलर डेट का खुलासा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here