इंटेंस से बेफिक्र तक… वाराणसी में प्रियंका के दो रंग, फर्स्ट लुक ने बढ़ाया रोमांच

0
77
@ssrajamouli

ग्लोबल आइकन एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन के मौके पर निर्देशक एस.एस. राजामौली समेत फिल्म वाराणसी की टीम ने अभिनेत्री का पहला लुक जारी किया, जिसमें उन्हें फिल्म में उनके किरदार मंदाकिनी के रूप में दिखाया गया है। मशहूर निर्देशक एस.एस राजामौली ने प्रियंका की दो तस्वीरें शेयर कीं।

पहली तस्वीर में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इंटेंस अवतार में हैं। काले रंग की कॉर्सेट-स्टाइल आउटफिट में अभिनेत्री तीखे एक्सप्रेशन दे रही हैं। गर्म, एम्बर लाइट वाले बैकग्राउंड के सामने यह तस्वीर मंदाकिनी के किरदार के पावरफुल साइड की ओर इशारा करती है।

दूसरी तस्वीर में प्रियंका बेफिक्र और मस्तमौला अंदाज में हैं। व्हाइट क्रॉप टॉप, ब्लैक कार्गो पैंट और कंधों पर बेज जैकेट पहने एक्ट्रेस हाथ फैलाकर हवा में उछलती हुई दिख रही हैं। उनकी मुस्कान, कैरेक्टर का जिक्र करते हुए निर्देशक राजामौली ने कैप्शन लिखा, “जब वह मुस्कुराती है तो बहुत प्यारी और सुकून देने वाली लगती है और जब नहीं मुस्कुराती, तो उसके गुस्से और तेवर आग जैसे लगते हैं।”

इसी के साथ ही, प्रियंका चोपड़ा के सह-कलाकार महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन ने भी अभिनेत्री का पहला लुक शेयर किया। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आगामी फिल्म ‘वाराणसी’ के साथ भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। इसमें उनके साथ महेश बाबू ‘रुद्र’ नाम का एक कैरेक्टर निभा रहे हैं, जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन ‘कुंभा’ विलेन का किरदार निभाते दिखेंगे। प्रियंका चोपड़ा फिल्म में ‘मंदाकिनी’ का रोल कर रही हैं।

फिल्म का टाइटल शुरू में ‘ग्लोबट्रॉटर’ बताया जा रहा था और आखिरकार पिछले साल 13 नवंबर को हैदराबाद में रामोजी फिल्म सिटी में हजारों एक्साइटेड फैंस की मौजूदगी में एक बड़े इवेंट में इसका खुलासा किया गया। फिल्म वाराणसी सिनेमाघरों में 7 अप्रैल 2027 को रिलीज की जाएगी।

ये भी पढ़े : राजामौली की मेगा फिल्म वाराणसी अगले साल 7 अप्रैल को दुनिया भर में होगी रिलीज

ये भी पढ़े : एसएस राजामौली की नई फिल्म का टाइटल वाराणसी, महेश बाबू का लुक जारी 

ये भी पढ़े : मंदाकिनी के रोल में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, साड़ी व बंदूक का परफेक्ट फ्यूजन

ये भी पढ़े : विलेन का नया अवतार : शांत लेकिन खतरनाक, राजामौली की खास पेशकश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here