गोवा: मनिका बत्रा ने प्रिथिका पावडे पर शानदार सीधे गेमों में जीत दर्ज की, जिससे अहमदाबाद एपीएल पाइपर्स ने शनिवार को खेले गए बटरफ्लाई अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) सीजन-7, पावर्ड बाय चैटजीपीटी, में पीबीजी पुणे जगुआर्स को 10-5 से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।
बटरफ्लाई यूटीटी सीजन-7
अहमदाबाद की जीत की नींव विदेशी खिलाड़ियों एड्रियन रासेनफॉसे और सोफिया पोल्कानोवा ने रखी, जबकि मिक्स्ड डबल्स में पायस जैन और पोल्कानोवा की जोड़ी ने बढ़त को मजबूत किया। इसके बाद मनिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले को निर्णायक अंदाज में समाप्त किया।
टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीटीएफआई) के तत्वावधान में और नीरज बजाज व वीटा दानी के प्रमोशन में आयोजित बटरफ्लाई यूटीटी सीजन-7 में दुनिया भर के 42 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 14 ओलंपियन शामिल हैं।
यह लीग भारतीय टेबल टेनिस को मजबूत करने के लिए विश्वस्तरीय प्रतिस्पर्धा और सालभर चलने वाली विकास पहलों को भी बढ़ावा दे रही है।

अहमदाबाद ने उस समय मुकाबले की शानदार शुरुआत की, जब एड्रियन रासेनफॉसे ने स्नेहित सुरवज्जुला को इस सीजन की पहली सिंगल्स हार का स्वाद चखाया। स्नेहित ने तीसरे गेम में वापसी की कोशिश की, लेकिन रासेनफॉसे ने 2-1 से मुकाबला अपने नाम किया।
इसके बाद सोफिया पोल्कानोवा ने पहला गेम गंवाने के बावजूद दिया चिताले के खिलाफ शानदार वापसी की। अपने पहले आमने-सामने के मुकाबले में पोल्कानोवा ने दूसरे और तीसरे दोनों गेम गोल्डन प्वाइंट पर जीतकर टीम की बढ़त दोगुनी कर दी।
ये भी पढ़ें : अयहिका के दम पर कोलकाता थंडरब्लेड्स ने अहमदाबाद को 9-6 से हराया
ये भी पढ़ें : यू मुंबा टीटी का विजयी अभियान जारी, पुणे जैगुआर्स को 9-6 से हराया
ये भी पढ़ें : अनुषा कुटुंबाले बनीं जीत की नायिका, यू मुंबा ने दबंग दिल्ली को चौंकाया
ये भी पढ़ें : मनिका बत्रा पर भारी पड़ीं सयाली वानी, यूपी प्रोमेथियंस की रोमांचक जीत
ये भी पढ़ें : स्ज़ॉक्स के दम पर डेम्पो गोवा की लगातार जीत, कोलकाता को 8-7 से हराया
ये भी पढ़े : पृथिका और स्नेहित ने पीबीजी पुणे जैगुआर्स को दिलाई रोमांचक जीत
ये भी पढ़ें : सुतिर्था के ‘क्लीन स्वीप’ ने बचाई दिल्ली की लाज, कोलकाता की करीबी हार
मिक्स्ड डबल्स में पायस जैन और पोल्कानोवा की जोड़ी ने पहला गेम हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए 2-1 से जीत दर्ज की।
हालांकि, उमर असार ने पायस जैन को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हराकर पुणे की उम्मीदें बनाए रखीं। लेकिन अंतिम मुकाबले में मणिका बत्रा ने पूरे मैच पर नियंत्रण बनाए रखते हुए प्रिथिका पावडे को सीधे गेमों में हराकर अहमदाबाद की शानदार जीत सुनिश्चित कर दी।
सोफिया पोल्कानोवा को चैटजीपीटी मैच आईक्यू प्लेयर ऑफ द मैच और फॉरेन प्लेयर ऑफ द टाई चुना गया। मनिका बत्रा को इंडियन प्लेयर ऑफ द टाई का पुरस्कार मिला, जबकि प्रिथिका पावडे ने बिसलेरी शॉट ऑफ द टाई सम्मान अपने नाम किया।

इससे पहले दिन में आयोजित ड्रीम यूटीटी जूनियर्स प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में दबंग दिल्ली टीटीसी ने डेम्पो गोवा चैलेंजर्स को 5-2 से और यू मुंबा टीटी ने यूपी प्रोमेथियंस को 5-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल रविवार, 19 जुलाई को खेला जाएगा।
दिन के दूसरे मुकाबले में यू मुंबा टीटी का सामना यूपी प्रोमेथियंस से होगा। बटरफ्लाई यूटीटी सीजन-7 के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स खेल (हिंदी), स्टार स्पोर्ट्स तमिल 2 एचडी और स्टार स्पोर्ट्स तमिल 3 एचडी पर तथा जियोहॉटस्टार पर हिंदी, तमिल और अंग्रेज़ी में लाइव स्ट्रीमिंग की जा रही है।
- फाइनल परिणाम
- अहमदाबाद एपीएल पाइपर्स 10-5 पीबीजी पुणे जगुआर्स
- * एड्रियन रासेनफॉसे ने स्नेहित सुरवज्जुला को 2-1 (11-8, 11-6, 8-11) से हराया।
* सोफिया पोल्कानोवा ने दिया चिताले को 2-1 (4-11, 11-10, 11-10) से हराया।
* पायस जैन/सोफिया पोल्कानोवा ने अनिर्बान घोष/प्रिथिका पावडे को 2-1 (9-11, 11-6, 11-7) से हराया।
* उमर असार ने पायस जैन को 2-1 (11-6, 7-11, 11-9) से हराया।
* मणिका बत्रा ने प्रिथिका पावडे को 3-0 (11-8, 11-7, 11-8) से हराया।












