अंतरराष्ट्रीय गोल्फ में चमकेंगी गुंतास-राशि, भारत की ओर से करेंगी चुनौती पेश

0
23

चंडीगढ़ : राउंड ग्लास गोल्फ अकादमी की खिलाड़ियों गुंतास कौर संधू और राशि मिश्रा का चयन दो प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय शौकिया (एमेच्योर) गोल्फ प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया गया है। यह उपलब्धि देश में उच्चस्तरीय गोल्फ प्रतिभाओं के विकास में अकादमी के बढ़ते योगदान को दर्शाती है।

गुंतास कौर संधू का चयन 40वीं मलेशियन लेडीज़ एमेच्योर चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता 28 से 30 जुलाई, 2026 तक मलेशिया में आयोजित होगी। इसके अलावा, वह राउंड ग्लास गोल्फ अकादमी की साथी खिलाड़ी राशि मिश्रा के साथ आर एंड ए गर्ल्स एमेच्योर चैंपियनशिप में भी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

यह प्रतियोगिता 10 से 15 अगस्त, 2026 तक स्कॉटलैंड में आयोजित की जाएगी। दोनों खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शौकिया गोल्फ सर्किट में उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। गुंतास ने हाल के वर्षों में भारत की सबसे प्रतिभाशाली युवा गोल्फरों में अपनी पहचान बनाई है।

उन्होंने आईजीयू वेस्ट बंगाल लेडीज़ एवं जूनियर गर्ल्स गोल्फ चैंपियनशिप का खिताब जीता, जबकि आईजीयू ईस्टर्न इंडिया चैंपियनशिप में उपविजेता रहीं। इसके अलावा, वह विमेंस एमेच्योर एशिया-पैसिफिक चैंपियनशिप और एशिया-पैसिफिक गोल्फ कॉन्फेडरेशन जूनियर चैंपियनशिप जैसी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

राशि मिश्रा भी देश की उभरती हुई जूनियर गोल्फरों में शामिल हैं। उन्होंने लगातार भारत की प्रमुख एमेच्योर प्रतियोगिताओं में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है और इसी वर्ष एशिया-पैसिफिक गोल्फ कॉन्फेडरेशन जूनियर चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

आर एंड एगर्ल्स एमेच्योर चैंपियनशिप के लिए उनका चयन उनके अंतरराष्ट्रीय गोल्फ करियर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता जेसीग्रेवाल के मार्गदर्शन में राउंड ग्लास गोल्फ अकादमी ने स्वयं को देश की अग्रणी उच्च-प्रदर्शन (हाई-परफॉर्मेंस) गोल्फ अकादमियों में स्थापित किया है।

खिलाड़ियों के समग्र विकास की सोच के साथ अकादमी विश्वस्तरीय कोचिंग, खेल विज्ञान (स्पोर्ट्ससाइंस) सहायता, मानसिक प्रशिक्षण (मेंटलकंडीशनिंग) और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराकर भारत की अगली पीढ़ी के गोल्फरों को तैयार कर रही है।

इन दोनों खिलाड़ियों का चयन एक बार फिर इस बात को रेखांकित करता है कि राउंडग्लास गोल्फ अकादमी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम खिलाड़ियों को तैयार करने और भारत के भावी गोल्फ चैंपियनों की मजबूत नींव विकसित करने के अपने संकल्प पर निरंतर आगे बढ़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here