लखनऊ। लखनऊ के लोकप्रिय सांसद एवं भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मार्गदर्शन तथा उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का अभियान निरंतर गति प्राप्त कर रहा है।
गोमती नगर स्थित राधा कृष्ण पार्क में 13 ओपन जिमों का लोकार्पण, 50 नए ओपन जिमों का शिलान्यास
इसी क्रम में शनिवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) द्वारा स्वीकृत विभिन्न जनहितकारी विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम विधायक ओपी श्रीवास्तव के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंतर्गत गोमती नगर योजना के विवेक खण्ड–3/127 के सामने स्थित पूजा पार्क में इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इसके उपरांत विवेक खण्ड–2 स्थित भवन संख्या 2/561 के सामने पार्क के सौन्दर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया।
पूजा पार्क में इंटरलॉकिंग एवं विवेक खण्ड-2 के पार्क के सौन्दर्यीकरण कार्य का भी शुभारंभ
तत्पश्चात राधा कृष्ण मंदिर पार्क, विवेक खण्ड–2 में आयोजित मुख्य समारोह में लखनऊ पूर्वी विधानसभा के 18 वार्डों के कुल 63 पार्कों में ओपन जिम स्थापना परियोजना के अंतर्गत 13 ओपन जिमों का लोकार्पण तथा 50 नवीन ओपन जिमों की स्थापना का शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर विधायक ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘फिट इंडिया’ अभियान तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी सोच को धरातल पर उतारते हुए लखनऊ पूर्वी विधानसभा में नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि ओपन जिम की सुविधा से युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को अपने ही क्षेत्र के पार्कों में नियमित व्यायाम का अवसर मिलेगा, जिससे स्वस्थ समाज के निर्माण को नई गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि लखनऊ पूर्वी विधानसभा में सड़क, पार्क, नाली, प्रकाश व्यवस्था, सामुदायिक सुविधाओं और नागरिक सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं तथा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में विकास की यह यात्रा आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी।
ये भी पढ़ें : 2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, लखनऊ पूर्वी में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पार्षद संजय सिंह राठौर, पार्षद अरुण राय, पार्षद रामकुमार वर्मा, पार्षद राकेश मिश्रा, पार्षद दीपू जायसवाल, पार्षद मधुबाला त्रिपाठी, प्रमोद राजन, राजेश सिंह ‘गब्बर’, भाजपा लखनऊ महानगर की उपाध्यक्ष सीता नेगी
मंडल अध्यक्ष अभिषेक राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र राय ‘डब्बू’ सहित लखनऊ पूर्वी विधानसभा के विभिन्न वार्डों से आए आवासीय समितियों के अध्यक्ष, महामंत्री, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार ज्ञापन के साथ हुआ।












