ध्रुव ने किया उलटफेर, छठीं वरीय विशेष पर जीत से प्री क्वार्टर फाइनल में एंट्री

1
116

लखनऊ। गैर वरीय उत्तर प्रदेश के ध्रुव ने आइटा चैंपियनशिप सीरीज अंडर-16 टेनिस टूर्नामेंट में मुख्य ड्रा के पहले राउंड में छठीं वरीय उत्तर प्रदेश के विशेष को 6-4, 6-1 से हराकर बड़ा उलटफेर करते हुए प्री क्वार्टर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया। ध्रुव ने पूरे मुकाबले में आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए विशेष को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

आइटा चैंपियनशिप सीरीज अंडर-16 टेनिस टूर्नामेंट

एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट में बालक एकल के मुख्य ड्रा के पहले दौर में शीर्ष वरीय अर्जुन शर्मा, दूसरी वरीय रिशांत जायसवाल, तीसरी वरीय रोहन राज ने भी जीत के साथ अंतिम 16 में जगह बनाई।

शीर्ष वरीय उत्तर प्रदेश के अर्जुन शर्मा ने उत्तर प्रदेश के अनय श्रीवास्तव को 6-4, 6-3 से हराकर अभियान की शानदार शुरुआत की।

 

वहीं दूसरी वरीय रिशांत जायसवाल ने छत्तीसगढ़ के ऋषिराज दास को 6-2, 6-0 से शिकस्त दी। तीसरी वरीय यूपी के रोहिन राज ने यूपी के ही अर्णव श्रीवास्तव को 6-3, 6-0 से मात दी।

चौथी वरीय उत्तर प्रदेश के विराट ने अवि अग्रवाल को एकतरफा मुकाबले में 6-0, 6-0 से हराया। पांचवीं वरीय अर्णव चौहान ने अस्विक श्रीवास्तव को टाईब्रेक तक चले कड़े मुकाबले में 7-6 (9-7), 6-2 से पराजित किया।

सातवीं वरीय यूपी के तेजस सिंह ने हेशाम कबीर को 6-0, 6-0 से शिकस्त दी, जबकि आठवीं वरीय पविथ ने अवि सक्सेना को 6-0, 6-0 से हराया।

ये भी पढ़ें : क्वालीफाइंग राउंड में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

अन्य मुकाबलों में शौर्य सिंह ने फहद अहमद को 6-3, 4-6, 10-8 से हराया। राजस्थान के यदुराज भिनाई ने उत्तर प्रदेश के वैश्विक विजय गौतम को 6-0, 6-2 से मात दी। उत्तराखंड के अश्विन चौहान ने मोहम्मद आरिज को 6-1, 6-3 से हराया।

सात्विक ने एकाग्र सिंह को 6-1, 6-1 से शिकस्त दी। समर्थ ने बिहार के मितांश को 6-1, 6-0 से शिकस्त दी। मोहम्मद सूफियान ने राघव शरण को 7-5, 6-3 से पराजित किया। बिहार के अबीर रंजन ने उत्तर प्रदेश के अंश नारायण अग्रवाल को 6-0, 6-1 से हराया, जबकि हारिस खान ने अदम्य सिंह को 6-1, 6-2 से मात देकर अगले दौर में जगह बनाई।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here