रॉ के संस्थापक आरएन काव की कहानी पर्दे पर लाएंगे करण, फिल्म का ऐलान

0
38
साभार : गूगल (निर्माता करण जौहर)

21 सितंबर 1968 को भारत की बाहरी खुफिया एजेंसी, रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) की स्थापना की गई थी। आज इस एजेंसी को 58 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस खुफिया एजेंसी की स्थापना महान जासूस रामेश्वर नाथ काव (आर एन काव) ने की थी। उन पर फिल्म का ऐलान किया गया है।

फिल्म का ऐलान करते हुए करण जौहर ने बताया, ‘उन्होंने एक ऐसी संस्था बनाई जो पर्दे के पीछे रहकर काम करती थी, लेकिन इतिहास उनके असर को याद रखता है। आज R&AW के 58 साल पूरे हो रहे हैं। हमें आर एन काव की कहानी पर बनी अपनी फिल्म का ऐलान करते हुए बहुत खुशी हो रही है’।

उन्होंने आगे कहा कि, ‘काव ने पर्दे के पीछे रहकर काम किया और उस संस्था को दुनिया के सामने लाए जिसे आज हम R&AW (रॉ) के नाम से जानते हैं’। करण ने बताया कि उनकी यह फिल्म नितिन गोखले की किताब ‘जेंटलमैन स्पाईमास्टर’ पर आधारित है। यह फिल्म 11 अगस्त, 2028 को बड़े पर्दे पर आएगी।

जाने आर एन काव के बारे में

भारत के महान जासूस रामेश्वर नाथ काव का जन्म 10 मई, 1918 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ था। भारत के आजाद होने के समय काव ने खुफिया एजेंसी की दुनिया में कदम रखा था।

1947 में उनकी इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में नियुक्ति हुई थी और उनका प्रशिक्षण लीजेंडरी भोला नाथ मुल्लिक की निगरानी में हुआ था। उन्होंने कुछ बहुत से अहम मामलों पर काम किया। इसमें 1950 के मध्य में कश्मीर प्रिंसेस मामले की जांच और 1971 में बांग्लादेश की मुक्ति में योगदान शामिल है।

  • काव भारत के तीन प्रधानमंत्रियों के करीबी सलाहकार और सुरक्षा प्रमुख थे। वे 1962 में चीन के साथ भारत के संघर्ष के बाद स्थापित हुए सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएस) के संस्थापकों में से एक थे।
  • बाद में वे एविएशन रिसर्च सेंटर (एआरसी) और रॉ के प्रमुख बने। काव एआरसी के पहले प्रमुख थे।
  • काव के पास केवल जासूसी करने का गुण नहीं था। एक किताब के अनुसार वे एक मूर्तिकार भी थे।
  • उन्होंने रॉ में दो पीढ़ियों को जासूसी के गुण सिखाए। उनकी टीम को काव ब्वॉयज कहा जाता था।

ये भी पढ़े : राधाष्टमी के दिन दीपिका-रणवीर के घर आई खुशखबरी, दूसरी बेटी का स्वागत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here