लखनऊ। स्थानीय कर्नल एस. एन. मिश्रा ओबीई मेमोरियल स्कूल में खेली जा रही लखनऊ डिस्ट्रिक्ट चैस चैंपियनशिप के छठे एवं अंतिम चक्र में अनुज यादव ने समीर मुखर्जी से बाजी ड्रा खेलकर 6 में से 5.5 अंक हासिल करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।

वहीं समीर मुखर्जी, गौरांश जायसवाल, आरव गर्ग और रेयांश कश्यप ने 5-5 अंक हासिल किए। टाई-ब्रेक स्कोर के आधार पर क्रमशः दूसरे से पांचवें स्थान पर रहे।

लखनऊ चैस एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार शाही ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया तथा चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी सीनियर स्टेट चैस चैंपियनशिप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।












