बेबी गेम्स में रायबरेली के नन्हे मुक्केबाजों का धमाल, 27 पदक जीते

0
28

लालगंज, रायबरेली। बेबी गेम्स में रायबरेली के नन्हे मुक्केबाजों का कमाल, बॉक्सिंग में 6 स्वर्ण सहित 27 पदक जीते
कानपुर ओलम्पिक एसोसिएशन द्वारा आयोजित बेबी गेम्स ‘नन्हे कदम ओलम्पिक की ओर’ में रायबरेली जिले के नन्हे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉक्सिंग स्पर्धा में 6 गोल्ड, 9 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज सहित कुल 27 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

यह प्रतियोगिता 5 से 10 अक्टूबर तक ग्रीन पार्क, कानपुर में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में 3 से साढ़े 4 वर्ष, साढ़े 4 से साढ़े 6 वर्ष और साढ़े 6 से साढ़े 8 वर्ष की तीन कैटेगरी में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। 8 अक्टूबर को आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रायबरेली की टीम ने कोच डिम्पी तिवारी के नेतृत्व में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर कानपुर ओलम्पिक एसोसिएशन के सचिव और आयोजक रजत आदित्य दीक्षित ने रायबरेली के सभी नन्हे-मुन्ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि “निश्चित तौर पर ये खिलाड़ी एक दिन देश का नाम रोशन करेंगे।”

पदक विजेता खिलाड़ी

स्वर्ण पदक (6):
– साढ़े 3 से साढ़े 4 वर्ष: उत्कर्षा शुक्ला
– साढ़े 6 से साढ़े 8 वर्ष (बालिका वर्ग): माहेनूर, आराध्या
– साढ़े 6 से साढ़े 8 वर्ष (बालक वर्ग): रतन वर्मा, प्रणव आनन्द, लावान्स गुप्ता

रजत पदक (9):
– साढ़े 3 से साढ़े 4 वर्ष: चेरुपल्ली हंविता
– साढ़े 4 से साढ़े 6 वर्ष (बालक वर्ग): वासु सोनी, अनिकेत कुमार
– साढ़े 6 से साढ़े 8 वर्ष (बालक वर्ग): अरविक सिंह, सोर्या आनन्द, समर गोतवाल
– साढ़े 6 से साढ़े 8 वर्ष (बालिका वर्ग): आराध्या गुप्ता, आराध्या वर्मा, चिमाता रचिता श्री

कांस्य पदक (12):* ऋषिका साहू, पीहू कुमारी, दिव्यांशी मौर्या, अनन्या वर्मा, ऋषिका यादव, ईशान, शक्षम वर्मा, सात्विक वर्मा, आदित्य कुमार पाल, वैभव सोनी, आदित्य आर्यन, रुद्रा प्रताप नें मेडल जीत कर जिले का नाम रोशन किया!
टीम की इस सफलता पर खिलाड़ियों तथा अभिभावकों में हर्ष का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here