कल से होगा इंडो-नेपाल क्रिकेट सीरीज 2026 का आगाज, दूधिया रोशनी में भिड़ेंगी दोनों टीमें

0
23

लखनऊ। राजधानी के युवा एवं किशोर क्रिकेट खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से लखनऊ क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित इंडो-नेपाल क्रिकेट एक्सचेंज सीरीज 2026 का आगाज कल मंगलवार, 13 अक्टूबर से होने जा रहा है।

तीन मैचों की इस रोमांचक सीरीज का पहला मुकाबला कल शाम 5:30 बजे से ग्लैक्सी स्पोर्ट्स एरीना, जयपुरिया स्कूल ग्राउंड पर खेला जाएगा। मुकाबले को लेकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सोमवार को दोनों टीमों ने ग्राउंड पर जमकर पसीना बहाया और अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

दूधिया रोशनी में होगा मुकाबला, प्रवेश निःशुल्क, 3 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ लखनऊ पहुंची नेपाल की टीम

सीरीज के सभी मुकाबले अत्याधुनिक दूधिया रोशनी (Flood Lights) में सफेद गेंद और रंगीन पोशाक (White Ball & Colored Jersey) में खेले जाएंगे, जो दर्शकों को एक अंतरराष्ट्रीय मैच जैसा अनुभव देगा। कार्यक्रम के अनुसार 14 अक्टूबर को विश्राम दिवस रहेगा, जबकि 15 और 16 अक्टूबर को सीरीज के शेष दो निर्णायक मुकाबले खेले जाएंगे।

मैच के सफल आयोजन के लिए क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) के अधिकृत अंपायर एवं स्कोरर निर्णायक की भूमिका में रहेंगे।

आयोजकों ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए स्टेडियम में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा है। दर्शक शाम 5 बजे से मैदान पर आकर इस अंतरराष्ट्रीय मुकाबले का लुत्फ उठा सकते हैं।

दोनों टीमों की घोषित स्क्वाड:

1. लखनऊ क्रिकेट एकेडमी (LCA) – मेजबान टीम
कप्तान: शौर्य सिंह (C)
टीम: आदित्य प्रताप सिंह, आदित्य कुमार सिंह, कुशाग्र सिंह, प्रियांशु पाण्डेय, फहद अहमद, बृजेश सिंह, लबीब रज़ा, प्रतीक सिंह, दीपांशु सिंह, ईशान गुप्ता, शैलेंद्र, इब्राहिम रज़ा, सत्यम तिवारी, अहसान आज़ाद, फरहान मुर्तज़ा।

कोचिंग स्टाफ: हेड कोच – शानू काज़मी असिस्टेंट कोच – अमन रिज़वी
टीम मैनेजर: संदीप पाठक

2. नेपाल विजिटर टीम (सुदूरपश्चिम रॉयल्स) – 25 सदस्यीय दल
मुख्य कोच: जगत टम्टा (नेपाल राष्ट्रीय टीम के पूर्व मुख्य कोच)

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी: बिनोद भंडारी, अभिनाश बोहरा, सुनील थापा
अन्य प्रमुख खिलाड़ी: देव नारायण झा, हेमंत धामी, मिलन बोहरा, दीपक बोहरा, हिकमत महारा, टेक रावत, अनिल खरेल, आयुब चंद, सचिन भट्टा, सोलन श्रेष्ठ, सौरव अधिकारी, बिनेश पौडेल सहित 6 डेवलपमेंट स्क्वाड के उभरते खिलाड़ी और सपोर्टिंग स्टाफ शामिल हैं।
स्थानीय समन्वयक (नेपाल टीम): यूसुफ जमाल खान

इस संबंध में लखनऊ क्रिकेट एकेडमी के सचिव एवं आयोजन सचिव अरशी रज़ा ने बताया, “हमारा उद्देश्य लखनऊ के युवाओं को सिर्फ घरेलू नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर देना है। नेपाल की टीम में 3 सीनियर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं, उनके खिलाफ खेलने से हमारे बच्चों के खेल में निखार आएगा। भविष्य में ऐसी और भी अंतरराष्ट्रीय सीरीज कराई जाएंगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here