मेस्सी बोउली ने इंजरी टाइम के पांचवें मिनट में निर्णायक गोल दागकर पंजाब एफसी को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2026-27 फुटबॉल सत्र में जीत से आगाज कराया। बुधवार को खेले गए मुकाबले में पंजाब एफसी ने ओडिशा एफसी को 2-1 से हराया।
आईएसएल 2026-27 में पंजाब एफसी ने जीत से किया अपने अभियान का आगाज
मैच के पहले ही मिनट में बढ़त बनाने वाली पंजाब की टीम को मध्यांतर तक ओडिशा ने 1-1 की बराबरी पर ला दिया था, लेकिन अंतिम क्षणों में बोउली के गोल ने मुकाबले का नतीजा उसके पक्ष में कर दिया।
पंजाब एफसी ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। पहले ही मिनट में मोहम्मद उवैस ने बॉक्स में शानदार क्रॉस दिया, जिस पर मेस्सी बोउली ने दाएं पैर से सटीक शॉट लगाकर गेंद को गोलपोस्ट के निचले दाएं कोने में पहुंचा दिया। इस गोल से पंजाब ने शुरुआती बढ़त हासिल कर ली।
हालांकि, ओडिशा एफसी ने जल्द वापसी करते हुए 15वें मिनट में गोल दागकर स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों ने बढ़त हासिल करने की कोशिश की, लेकिन मध्यांतर तक कोई भी टीम दूसरा गोल नहीं कर सकी।
दूसरे हाफ में भी मुकाबला बराबरी का रहा। जब मैच ड्रॉ की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा था, तभी इंजरी टाइम के पांचवें मिनट यानी 90+5वें मिनट में मेस्सी बोउली ने एक बार फिर गोल कर दिया। उनका यह गोल निर्णायक साबित हुआ और पंजाब एफसी ने 2-1 से जीत दर्ज कर पूरे तीन अंक अपने नाम किए।
ये भी पढ़ें : नए कोच डरमिटज़ाकिस के साथ जीत के इरादे से उतरेगी पंजाब एफसी













