आर्यमा के चार विकेट, लखनऊ की बालिकाओं ने जीती ट्रॉफी

0
46

लखनऊ। प्लेयर ऑफ द मैच आर्यमा मिश्रा की शानदार गेंदबाजी हैट्रिक सहित 4 विकेट की मदद से लखनऊ मंडल की बालिकाएं ने मुरादाबाद में आयोजित अंडर -17 स्कूली स्टेट बालिका चैंपियनशिप प्रतियोगिता में पहली बार चैंपियन बनने का श्रेय हासिल किया।

शिक्षा विभाग के तत्वाधान में मुरादाबाद के मॉडर्न पब्लिक स्कूल पर खेले गए फाइनल मुकाबले में अयोध्या मंडल पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 54 रन पर सिमट गई। लखनऊ की ओर से आर्यमा मिश्रा ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक सहित चार विकेट लेकर अयोध्या मंडल की खिलाड़ियों की कमर तोड़ दी।

जवाब में लखनऊ मंडल की बालिकाएं ने 13.2 ओवर में तीन विकेट पर 55 रन बनाकर खिताबी जीत दर्ज की । सौम्या ने सर्वाधिक 15 रनों का योगदान दिया। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण मुरादाबाद के जिला विद्यालय निरीक्षक व संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वारा किया गया।

इस अवसर पर लखनऊ मंडल टीम के प्रशिक्षक व चयनकर्ता स्वप्निल वाटसन व संजय कुमार मौजूद थे। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी माह नवंबर में जम्मू में आयोजित राष्ट्रीय अंडर -17 बालिका चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की बालिकाएं शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय करने में सफलता प्राप्त करेगी।

ये भी पढ़ें : साइकिलिंग, योग और जुंबा से गूंजा साई लखनऊ, दिया फिटनेस का संदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here