जयपुर में 13 नवंबर को खुलेगा युनिक्लो का पहला स्टोर, भारत में होंगे 22 स्टोर

0
26

लखनऊ। जापानी ग्लोबल अपैरल रिटेल कंपनी युनिक्लो राजस्थान में अपना कारोबार शुरू करने जा रही है। कंपनी ने जयपुर के पैसिफिक मॉल में अपना पहला स्टोर खोलने की घोषणा की है।

यह स्टोर 13 नवंबर, 2026 को ग्राहकों के लिए खुलेगा। इसके साथ ही राजस्थान के बाजार में कंपनी की पहली मौजूदगी दर्ज होगी और भारत में उसके स्टोर की संख्या बढ़कर 22 हो जाएगी।

करीब 14,500 वर्ग फुट क्षेत्र में फैले इस स्टोर में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए युनिक्लो की लाइफवियर रेंज उपलब्ध होगी। इसमें रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए आरामदायक, उपयोगी और उच्च गुणवत्ता वाले कपड़े शामिल होंगे।

कंपनी के मुताबिक, स्टोर को आधुनिक खरीदारी अनुभव के अनुरूप तैयार किया जाएगा, जहां ग्राहक विभिन्न मौसमों और जरूरतों के हिसाब से कपड़ों की पूरी रेंज देख सकेंगे।

युनिक्लो इंडिया के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) एवं मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) केंजी इनोउए ने कहा कि जयपुर अपनी समृद्ध संस्कृति और पारंपरिक कारीगरी के लिए जाना जाता है।

ऐसे शहर में कंपनी का पहला स्टोर खोलना भारत में उसके विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि कंपनी जयपुर के ग्राहकों को अपने लाइफवियर उत्पादों से परिचित कराने और उन्हें खरीदारी का बेहतर अनुभव देने के लिए उत्साहित है।

कंपनी की लाइफवियर अवधारणा रोजमर्रा की जरूरतों के अनुरूप सादगी, आराम, उपयोगिता और गुणवत्ता वाले कपड़े उपलब्ध कराने पर केंद्रित है। जयपुर में नया स्टोर भी इसी सोच के अनुरूप होगा।

कंपनी ने बताया कि स्टोर के उद्घाटन, विशेष ऑफर्स और अन्य गतिविधियों से संबंधित विस्तृत जानकारी आने वाले हफ्तों में साझा की जाएगी। युनिक्लो की उत्पाद रेंज और अन्य जानकारी के लिए ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या युनिक्लो इंडिया ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : वी का प्रीपेड फैमिली प्लान, डेटा शेयरिंग के साथ रिचार्ज पर 10% तक की बचत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here