उबर ने आज उबर प्रगति के तीसरे संस्करण में ड्राइवरों को केंद्र में रखकर तैयार किए गए कई नए फीचर्स पेश किए, जिनका उद्देश्य अपने प्लेटफॉर्म पर कमाई को आसान, सुरक्षित और अधिक फायदेमंद बनाना है।
इन पहलों में कमाई के अधिक लचीले तरीके, आय के नए अवसर और गाड़ी चलाते समय ड्राइवरों के लिए और मजबूत सेफ्टी फीचर शामिल हैं। उबर ने अपनी बेजोड़ सुरक्षा तकनीक का जमीनी असर भी दिखाया, जिसमें आपात स्थिति में एम्बुलेंस सहायता और वह इन-ऐप एन्क्रिप्टेड वीडियो रिकॉर्डिंग शामिल है, जिसने विवादित घटनाओं में तथ्य सामने लाने में मदद की है।
आदित्य कपूर, डायरेक्टर, सप्लाई ऑपरेशन्स, उबर इंडिया एंड साउथ एशिया ने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि भारत में कमाई के लचीले अवसरों के लिए हम लोगों का पसंदीदा प्लेटफॉर्म बने रहें।
इसका मतलब है ड्राइवरों को अपनी शर्तों पर काम करने की आजादी, इंडस्ट्री में सबसे आगे रहने वाली सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा और कमाई के अधिक तरीके देना। ड्राइवर किसी प्लेटफॉर्म से क्या उम्मीद करें, इसका पैमाना हम आगे भी तय करते रहना चाहते हैं।”
ड्राइवर फीडबैक के आधार पर किए गए प्रमुख बदलाव:
आसान: अधिक लचीलापन, कम परेशानी
फ्लेक्सिबल ड्राइव पास । उद्योग में पहली बार
उबर ड्राइवरों को सिर्फ 6 घंटे से लेकर 180 दिनों तक की अवधि वाले सब्स्क्रिप्शन पास का विकल्प देता है। इससे पार्ट-टाइम और फुल-टाइम, दोनों तरह के ड्राइवर अपनी जरूरत के हिसाब से पास चुन सकते हैं।
क्विकस्टार्ट । राइड-हेलिंग क्षेत्र में पहली बार
ड्राइवर अब व्हाट्सएप के जरिए आसानी से उबर से जुड़ सकते हैं। यह वही चैट ऐप है जिसका वे रोज इस्तेमाल करते हैं, इसलिए ऑनबोर्डिंग की प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक हो गई है।
‘पहले कमाएं, बाद में भुगतान करें’ सुविधा के साथ उबर पात्र ड्राइवरों को बैलेंस खत्म होने पर भी एक अतिरिक्त क्रेडिट सीमा के भीतर कैश ट्रिप्स लेने देता है। यह व्यवस्था दूसरे प्लेटफॉर्म के ‘पहले भुगतान करें’ मॉडल से अलग है और इससे उनके काम में रुकावटें कम होती हैं।
ड्राइवर लिखने के बजाय बोलकर बात करना ज्यादा पसंद करते हैं, इसलिए अब उबर ड्राइवर इन-ऐप चैट में वॉइस नोट्स के जरिए राइडर्स से बात कर सकते हैं। ये सभी सुविधाएं नए और सरल ड्राइवर ऐप में मिलती हैं, जो कमाई, ट्रिप से जुड़ी जानकारी और जरूरी अपडेट्स को एक ही जगह लाता है, ताकि इन्हें आसानी से देखा जा सके।
अधिक सुरक्षित: नए विचारों से लेकर ज़मीनी असर तक
एम्बुलेंस सहायता । राइड-हेलिंग क्षेत्र में पहली बार
Dial 4242 के साथ साझेदारी में उबर की 24×7 सेफ्टी लाइन के जरिए अब एम्बुलेंस सहायता उपलब्ध कराई जाती है। चार महीने से भी कम समय में इसका 25 बार इस्तेमाल किया जा चुका है, जिससे हादसों के बाद यात्रियों और ड्राइवरों को समय पर मेडिकल मदद मिल सकी।
रिकॉर्ड माय राइड। उद्योग में पहली बार
यह एन्क्रिप्टेड वीडियो-रिकॉर्डिंग फीचर राइड के दौरान क्या हुआ, इसे लेकर अनुमान लगाने की जरूरत खत्म करता है। यह यात्री और ड्राइवर से जुड़े एक विवादित मामले को साफ करने में पहले ही काम आ चुका है, जहां रिकॉर्डिंग से पुलिस को तथ्य स्थापित करने में मदद मिली।
सेफ़्टी कंटेंट फ्लैग
उबर रियल-टाइम चैट सुरक्षा पेश कर रहा है, जो संभावित रूप से अनुचित भाषा की पहचान करती है और यात्रियों को मैसेज भेजने से पहले उस पर दोबारा सोचने का सुझाव देती है। अनुचित मैसेज पाने वाले ड्राइवर ऐसी पात्र ट्रिप्स रद्द कर सकते हैं, जिससे उनके कैंसिलेशन रिकॉर्ड पर कोई असर नहीं पड़ता।
इसके अलावा, इन-ऐप ड्राइवर सेफ्टी हब सुरक्षा टूल्स और सपोर्ट को एक ही जगह लाता है। इससे ड्राइवर ऑडियो रिकॉर्डिंग और ट्रिप-शेयरिंग जैसे चुनिंदा सुरक्षा फीचर्स को अपने-आप चालू रख सकते हैं।
अधिक फायदेमंद: कमाई के अवसरों का विस्तार
बाइक ड्राइवरों के लिए कमाई के अधिक तरीके
उबर पारंपरिक बाइक ट्रिप से आगे बढ़कर कमाई के नए अवसर दे रहा है। बाइक इंटरसिटी के जरिए पड़ोसी कस्बों और शहरों के बीच छोटी यात्राएं मुमकिन होती हैं, जैसे दिल्ली-मेरठ रूट पर। उबर डायरेक्ट के माध्यम से बाइक ड्राइवर व्यवसायों के लिए डिलीवरी ऑर्डर पूरे कर सकते हैं। उबर पार्सल से वे शहरों के भीतर व्यक्तिगत पैकेज डिलीवर कर सकते हैं।
उबर पेट इससे जुड़ने वाले कार ड्राइवरों के लिए कमाई का एक और अवसर पैदा करता है, जिससे वे पालतू जानवरों के साथ सफर करने वाले यात्रियों का स्वागत कर सकते हैं। उबर का रेफर एंड अर्न प्रोग्राम प्लेटफॉर्म पर नए ड्राइवर जोड़ने पर ड्राइवरों को रिवॉर्ड देता है।













