मोस्ट-अवेटेड ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का नया पोस्टर सामने आते ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया.
नए पोस्टर में यश का बेहद अलग और दमदार अंदाज देखने को मिला. पोस्टर में एक तरफ आग लगी हुई नजर आ रही है, वहीं चारों ओर बर्फ और लाशों का ढेर दिखाई दे रहा है और बीच में यश ब्राउन कोट पहने हुए नजर आ रहे हैं. अभिनेता का यह अनोखा और इंटेंस लुक सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है.
पीवीआर सिनेमाज ने ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का नया पोस्टर शेयर करते हुए दर्शकों का उत्साह बढ़ाया है. पोस्ट में लिखा गया है कि अब परियों की कहानियां भी ‘टॉक्सिक’ हो गई हैं. फिल्म में रॉकिंग स्टार यश एक खतरनाक दुनिया में नजर आएंगे. यह फिल्म खास तौर पर IMAX के शानदार अनुभव के लिए तैयार की गई है.
Fairy tales just got TOXIC. 🔥
Rocking Star Yash. A world of danger. And an experience crafted for IMAX.Get ready to enter TOXIC: A Fairy Tale for Grown-Ups in IMAX 26.08.26 pic.twitter.com/ZkEzVeLSnT
— P V R C i n e m a s (@_PVRCinemas) August 11, 2026
ट्रेलर की शुरुआत बेहद रहस्यमयी अंदाज में होती है. कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती दिखती है, जो अपराध, सत्ता और रिश्तों के जाल में फंसा हुआ है.
ट्रेलर में यश का किरदार पहले से कहीं ज्यादा गंभीर और खतरनाक नजर आता है. उनके कई एक्शन सीक्वेंस और इंटेंस लुक ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है. साथ ही फिल्म में परिवार, प्यार, धोखा और बदले जैसे कई भावनात्मक पहलुओं को भी दिखाया गया है.
ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन, सस्पेंस, भावनात्मक रिश्तों और गैंगस्टर की अंधेरी दुनिया की झलक देखने को मिलती है. फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत सहित अन्य स्टार्स भी अहम भूमिकाओं में होंगे.
फिल्म में हिंसा, अपराध, जटिल रिश्ते और मनोवैज्ञानिक संघर्ष को बेहद स्टाइलिश अंदाज में पेश किया गया है. ट्रेलर के शानदार विजुअल्स, बैकग्राउंड स्कोर और सिनेमैटोग्राफी इसे बड़े पर्दे का भव्य अनुभव देने का वादा करते हैं.
पहले ‘टॉक्सिक’ को मार्च में रिलीज करने की योजना थी. हालांकि, मिडिल ईस्ट में बने अनिश्चित हालात के चलते इसकी रिलीज जून तक टाल दी गई. इसके बाद मई में मेकर्स ने एक बार फिर फिल्म की रिलीज आगे बढ़ा दी और नई तारीख का ऐलान नहीं किया.
बाद में फादर्स डे के मौके पर मेकर्स ने घोषणा की कि ‘टॉक्सिक’ अब 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म की शूटिंग अंग्रेजी और कन्नड़ में साथ-साथ की गई है. इसके अलावा इसे हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा.
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म को केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है.
ये भी पढ़े : ‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, यश के खूंखार अंदाज ने मचाई सनसनी













