यूपीटी20 के उद्घाटन समारोह में शंकर महादेवन व जैस्मीन सैंडलस का जलवा

0
59

लखनऊ: मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन तथा लोकप्रिय पंजाबी गायिका जैस्मीन सैंडलस यूपीटी20 लीग के सीजन 4 के भव्य उद्घाटन समारोह में मुख्य आकर्षण होंगे।

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला 14 अगस्त 2026 को लखनऊ के प्रतिष्ठित भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में 24 दिनों तक चलने वाले क्रिकेट के इस रोमांचक उत्सव की शुरुआत होगी।

भारतीय संगीत की विरासत, समकालीन चार्टबस्टर और हाई-ऑक्टेन मनोरंजन का शानदार संगम पेश करते हुए दोनों कलाकार अपनी दमदार मंचीय प्रस्तुतियों और लोकप्रिय गीतों से दर्शकों के लिए सीजन की यादगार शुरुआत करेंगे।

इस घोषणा का स्वागत करते हुए यूपीटी20 लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कहा कि, “यूपीटी20 लीग हमेशा से अपने प्रशंसकों के लिए हाई-इंटेंसिटी क्रिकेट और विश्वस्तरीय मनोरंजन को एक साथ पेश करने के लिए जानी जाती है।

हम उद्घाटन समारोह में शंकर महादेवन और जैस्मीन सैंडलस जैसे प्रतिष्ठित कलाकारों को शामिल कर बेहद उत्साहित हैं।  उनकी शानदार संगीत विविधता और युवाओं के बीच जबरदस्त लोकप्रियता उत्तर प्रदेश क्रिकेट की ऊर्जा और भावना का बेहतरीन प्रतिनिधित्व करती है।

शानदार विजुअल प्रस्तुतियों के साथ इकाना स्टेडियम में उद्घाटन की यह शाम सभी के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव होगी।”

स्टार-स्टडेड इस शाम की मेजबानी लोकप्रिय क्रिकेट एंकर जतिन सप्रू करेंगे। समारोह में शास्त्रीय संगीत, समकालीन हिट्स और अत्याधुनिक विजुअल प्रस्तुतियों का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें : विधानसभा में दिखा यूपी टी-20 का रंग, महाना बोले- ‘यह प्रदेश का उत्सव है’

शंकर महादेवन के साथ मंच पर सिद्धार्थ महादेवन और शिवम महादेवन भी प्रस्तुति देंगे। तीनों की शानदार प्रस्तुति समारोह में सुरों और ऊर्जा का अनूठा संगम पेश करेगी। शाम के आकर्षण को और बढ़ाने के लिए लाइव नैरेशन के साथ भव्य ड्रोन शो आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही शानदार आतिशबाजी से लखनऊ का आसमान रोशन होगा।

उद्घाटन समारोह और पहले मुकाबले के टिकट अब उपलब्ध हैं। टिकट डिस्ट्रिक्ट ऐप के माध्यम से पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर खरीदे जा सकते हैं।

उद्घाटन समारोह के तुरंत बाद मैदान पर सीजन 4 की रोमांचक क्रिकेट जंग शुरू होगी। पहले मुकाबले में मौजूदा चैंपियन काशी रुद्राक्ष का सामना मेरठ मावेरिक्स से होगा।

टूर्नामेंट का पहला चरण 26 अगस्त तक लखनऊ में खेला जाएगा। इसके बाद लीग का दूसरा चरण कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां 6 सितंबर को सीजन 4 का भव्य फाइनल खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें : प्रशांत वीर के किस्से में धोनी, माधव कौशिक की बांह पर छिपी टैटू की कहानी

ये भी पढ़ें : विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

ये भी पढ़ें : यूपी टी-20 लीग ट्रॉफी टूर का आगाज़, समीर-आर्यन ने साझा किए सक्सेस मंत्रा

ये भी पढ़ें : यूपी टी-20 लीग ट्रॉफी टूर 7 अगस्त से, डॉ. संजय कपूर करेंगे शुभारंभ

ये भी पढ़ें : लखनऊ में होने वाले यूपी टी-20 लीग के मैचों के टिकट 49 रुपये से शुरू

ये भी पढ़ें : शंकर महादेवन व जैस्मीन के लाइव परफॉर्मेंस से शुरू होगी यूपी टी-20 लीग

ये भी पढ़ें : यूपीसीए स्पीड हंट के जरिए उभरी तेज गेंदबाजी की नई प्रतिभाएं : राजीव शुक्ला

ये भी पढ़ें : यूपी टी-20 लीग: मिनी ऑक्शन के बाद छहों टीमों के फाइनल स्क्वाड घोषित

ये भी पढ़ें : यूपी टी-20 मिनी ऑक्शन में जमकर हुई धनवर्षा, कर्ण शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी

ये भी पढ़ें : यूपी टी-20 लीग की मिनी नीलामी में 250 से अधिक खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

ये भी पढ़ें : यूपीटी20 सिर्फ लीग नहीं, यूपी की क्रिकेट प्रतिभा का उत्सव : डॉ. संजय कपूर

ये भी पढ़ें : यूपी टी-20 लीग : चौथे सीजन के लिए छहों टीमों का सपोर्ट स्टाफ घोषित

ये भी पढ़ें : यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन का शंखनाद, उद्घाटन समारोह के टिकट लॉन्च

ये भी पढ़ें : काशी रुद्रास और मेरठ मेवरिक्स के मैच से होगा यूपी टी20 लीग का आगाज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here