नई दिल्ली : डीपी वर्ल्ड प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई) के अध्यक्ष और महान भारतीय खिलाड़ी कपिल देव ने जापान में होने वाले एशियाई खेलों की गोल्फ प्रतियोगिता से पहले भारतीय पुरुष एवं महिला गोल्फ टीमों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के अध्यक्ष ने जापान में होने वाली गोल्फ प्रतियोगिता से पहले भारतीय पुरुष एवं महिला गोल्फ टीमों को दी शुभकामनाएं; खिलाड़ी खेल गांव के लिए रवाना
भारतीयदल के पुरुषवर्ग में युवराजसंधू, सप्तकतलवार और वीरअहलावत, जबकि महिला वर्ग में अदितिअशोक, दीक्षाडागर और प्रणवी उर्स शामिल हैं।

डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के अध्यक्ष कपिल देव ने कहा, “एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करना सर्वोच्च सम्मान है। जापान में देश के लिए प्रतिस्पर्धा की तैयारी कर रहे वीर, सप्तक, युवराज, अदिति, दीक्षा और प्रणवी को मैं अपनी शुभकामनाएं देता हूं।
इन सभी खिलाड़ियों ने दृढ़ संकल्प, अनुशासन और लगातार दमदार प्रदर्शन के बल पर यह अवसर अर्जित किया है।उनके पास इस बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर सफल प्रदर्शन करने के लिए आवश्यक प्रतिभा, अनुभव और प्रतिस्पर्धी स्वभाव मौजूद है।”

भारतीय गोल्फरों को आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में उतरने के लिए प्रेरित करते हुए कपिल देव ने कहा, “उनके लिए मेरा संदेश बिल्कुल सरल है—खुद पर विश्वास रखें, निडर होकर खेलें और अपना सर्वश्रेष्ठ दें। देश का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी आपको अपने खेल का स्तर ऊंचा उठाने के लिए प्रेरित करे।
एकाग्ररहें, अपनी तैयारी पर भरोसा रखें और हर शॉट गर्व के साथ खेलें। पूरा भारतीय गोल्फ समुदाय आपके साथ खड़ा है। मैदान पर उतरें, पूरी ताकत से मुकाबला करें और भारत को गौरवान्वित करें।”
डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के सीईओ अमनदीपजोहल ने कहा, “युवराज, वीर और सप्तक ने लगातार अच्छे प्रदर्शन, दृढ़ता और मजबूत प्रतिस्पर्धी स्वभाव के बल पर यह अवसर अर्जित किया है।
भारतीय दल में उनका शामिल होना हम सभी के लिए गर्व का क्षण है तथा यह हमारे टूर की मजबूती और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई द्वारा उपलब्ध कराए गए अंतरराष्ट्रीय अवसरों को दर्शाता है। तीनों खिलाड़ियों के पास पदक के लिए मजबूत चुनौती पेश करने का अनुभव और सामर्थ्य है। हम उन्हें तथा अदिति, दीक्षा और प्रणवी को एशियाई खेलों के लिए हर सफलता की शुभकामनाएं देते हैं।”
भारतीय पुरुष टीम की यह तिकड़ी मजबूत उपलब्धियों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के व्यापक अनुभव के साथ एशियाई खेलों में पदार्पण करेगी। युवराज संधू एशियन टूर पर नियमित रूप से खेलते रहे हैं। वर्ष 2025 में डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट जीतकर डीपी वर्ल्ड टूर का कार्ड हासिल करने के बाद वह इस सत्र में डीपी वर्ल्ड टूर पर भी प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।
29 वर्षीय युवराज ने 2025 में डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई पर रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन करते हुए ए कही सत्र में सात खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया। उन्होंने 2025 में डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई पर 1,91,67,100 रुपये की कमाई कर एक सत्र में सर्वाधिक कमाई का नया रिकॉर्ड भी बनाया।
युवराज ने अबतक 16 पेशेवर खिताब जीते हैं, जिनमें एशियन डेवलप में टटूर का एक अंतरराष्ट्रीय खिताब भी शामिल है। युवराज ने कहा, “मैं पिछले वर्ष जापान में खेला था, इसलिए मुझे वहां के गोल्फ कोर्सों का काफी अच्छा अंदाजा है।हमारे पास पहले से ही कोर्स और उसकी यार्डेज की विस्तृत जानकारी मौजूद है।
मेरा मानना है कि डीपी वर्ल्ड टूर पर खेलने से मेरे खेल में और निखार आया है, इसलिए मैं इस कोर्स की चुनौती के लिए तैयार महसूस कर रहा हूं। वहां हाल में काफी बारिश हुई है, इसलिए कोर्स निश्चित रूप से नरम रहेगा। हमें अनुकूल मौसम की उम्मीद है।
इसके अलावा, मैं ऐसी परिस्थितियों में खेलने का अभ्यस्त हूं, क्योंकि पिछले आठ सप्ताह में से चार सप्ताह मैंने बारिश के बीच खेला है।” तीस वर्षीय वीरअहलावत एशियन टूर पर नियमित रूप से खेलते रहे हैं। वर्ष 2024 में डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट का खिताब जीतकर टूर कार्ड हासिल करने के बाद उन्होंने 2025 में डीपी वर्ल्ड टूर पर भी प्रतिस्पर्धा की। वह डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई पर छह बार खिताब जीत चुके हैं और 2024 के हीरो इंडियन ओपन में संयुक्त उपविजेता भी रहे थे।
पिछले महीने जापान में प्रतियोगितास्थल के कोर्स को करीब से देख चुके वीर ने कहा, “कोर्स छोटा था और काफी हद तक उनको र्सोंजैसाथाजिन पर हम भारत में खेलते हैं। मेरा मानना है कि जापान में मुख्य चुनौती अपने वेज शॉट्स को सटीक रखना होगी और स्पिनकंट्रोल की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रहेगी।
छोटे कोर्स पर टीसे बहुत सटीक होना पड़ता है और ज्यादातर मौकों पर ड्राइवर का इस्तेमाल करने की आवश्यकता भी नहीं होती। आपको कोर्स का बेहतर प्रबंधन करना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि कुछ सौगज की दूरी से शॉट खेलने की स्थिति में भी आप मुकाबले में बने रहें।”
डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट में वर्तमान में शीर्ष स्थान पर काबिज सप्तकतलवार ने यूरोप के होटल प्लानरटूर और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के बीच अपने प्रतिस्पर्धी कार्यक्रम को बांटकर अपने खेल को और मजबूत किया है। 27 वर्षीय सप्तक डीपी वर्ल्डपीजीटीआई पर दोबार खिताब जीत चुके हैं।
सप्तक ने कहा, “मेरा लक्ष्य अपनी रैंकिंग में सुधार करना और क्वालीफाई करना था। मुझे गर्व है कि इनमें से एक लक्ष्य पूरा हो चुका है। अगला लक्ष्य लॉसएंजिल्सओलंपिक के लिए क्वालीफाई करना है। मुझे लगता है कि मैंने यूरोप में पर्याप्त गोल्फ खेला है, जहां अक्सर बारिश, हवा और अन्य चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।
वर्ष के इस समय जापान में भी ऐसी ही परिस्थितियां रहने की संभावना है, इसलिए हमें इनसे निपटने की अपनी संभावनाओं पर भरोसा है। प्रतिकूल मौसम में खेलने का अनुभव निश्चितरूप से हमारे लिए लाभदायक रहेगा।”
छह सदस्यीय भारतीयदल देश में गोल्फ की बढ़ती ताकत और प्रतिस्पर्धात्मकता को दर्शाता है। घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय टूर पर इन खिलाड़ियों की प्रगति भारत में इस खेल की बढ़ती गहराई और सर्वोच्च स्तर पर सफलता हासिल करने में सक्षम गोल्फर तैयार करने की देश की क्षमता को रेखांकित करती है।













