बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यश एक बार फिर दमदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं।
खास बात ये है कि इस बार यश केवल एक्शन ही नहीं बल्कि फिल्म में रोमांस भी करते नजर आते हैं। वहीं ट्रेलर में कियारा, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया भी अलग अंदाज में नजर आती हैं।
फिल्म की कहानी एक बाप और बेटे की लड़ाई पर आधारित है। ट्रेलर की शुरुआत में एक बेटा अपने बाप से माफी मांगता है और आगे जाकर यही बेटा अपने बाप के खिलाफ खड़ा नजर आता है। अब क्या है दोनों की कहानी यह तो फिल्म देखकर ही पता चलेगा।
फिल्म में यश लीड रोल में होंगे, जो राया का किरदार निभा रहे हैं। कियारा ‘नादिया’ का किरदार निभा रही हैं। वहीं तारा सुतारिया ‘रबेका’ और हुमा कुरैशी ‘एलिजाबेथ’ के किरदार में नजर आएंगी।
इसके अलावा नयनतारा, रुक्मिणी वसंत भी नजर आएंगे। 26 अगस्त को रिलीज होने वाली इस फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है।
ट्रेलर ने किन बातों से खींचा ध्यान?
- मेकर्स ने ट्रेलर में फिल्म की दुनिया और कई अहम किरदारों की झलक तो भरपूर दिखाई है, लेकिन कहानी से जुड़ा बड़ा राज अब भी पर्दे के पीछे रखा है।
- शुरुआत बाप-बेटे के रिश्ते से होती है। यश के किरदार राया और उसके बेटे रूमी के बीच बातचीत दिखाई गई है। रूमी अपने पिता से माफी मांगते हुए कहता है कि वह गुस्सा न करें और आगे से उनकी हर बात मानने का वादा करता है।
- इसके बाद कहानी में कियारा आडवाणी के किरदार नादिया की एंट्री होती है। वह सर्कस में काम करने वाली डांसर के रोल में नजर आती हैं। नादिया रूमी की मां हैं, लेकिन इसके बावजूद वह अपने बेटे से नफरत करती हैं।
- फिर नयनतारा के किरदार गंगा की झलक मिलती है। वह रूमी की बहन हैं और अपने भाई को पूरे शहर पर राज करते देखना चाहती हैं।
- ट्रेलर आगे बढ़ता है तो हुमा कुरैशी के एलिजाबेथ, तारा सुतारिया के रिबेका और रुक्मिणी वसंत के मेलिसा किरदार भी सामने आते हैं। हालांकि, तीनों की मौजूदगी और उनकी भूमिका की झलक तो मिलती है, लेकिन वे कहानी में किस तरह जुड़ी हैं, इसे लेकर ट्रेलर अब भी सस्पेंस बनाए रखता है।
- आखिर में रूमी की एंट्री पूरे ट्रेलर का माहौल ही बदल देती है। उसका किरदार बेहद खतरनाक अंदाज में सामने आता है और सबसे ज्यादा खून-खराबा भी उसी के हिस्से में दिखाई देता है।
ये भी पढ़े : ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट फाइनल, यश के डबल अवतार ने बढ़ाया फैंस का क्रेज
ये भी पढ़े : रिलीज से पहले ‘टॉक्सिक’ को लेकर निर्माता ने जताया बड़ा भरोसा













