‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट फाइनल, यश के डबल अवतार ने बढ़ाया फैंस का क्रेज

0
35
Yash (@thenameisyash)

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। हर कोई जानना चाह रहा था कि यह फिल्म कब रिलीज होगी।

‘टॉक्सिक’ थिएटर्स में 26 अगस्त (ओनम के मौके) पर रिलीज होगी। साथ ही मेकर्स ने फिल्म से यश के डबल अवतार वाले लुक भी रिलीज किए हैं। एक लुक राया का है और दूसरा टिकट का।

यश ने ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ की रिलीज डेट और नया पोस्टर शेयर कर लिखा है, ‘अपने पिता का सम्मान करो (Honour Thy Father)…यह पोस्टर अभिनेता ने 21 जून को फादर्स डे के मौके पर रिलीज किया है। इसे देख फैंस क्रेजी हो गए हैं और उन्हें फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।

Yash (@thenameisyash)

फिल्म की रिलीज डेट कई बार बदली गई। पहले यह 10 अप्रैल 2025 को रिलीज होनी थी, फिर इसे 19 मार्च में शिफ्ट किया गया। लेकिन मेकर्स ने फिर बदलाव किया और रिलीज डेट 4 जून कर दी थी। साथ ही कारण बताया था कि मिडल ईस्ट में चल रही टेंशन की वजह से सिनेमा के काम पर असर पड़ रहा है और इसीलिए रिलीज डेट पोस्टपोन करने का फैसला किया गया है।

हालांकि,इसका एक और कारण सामने आया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ को 19 मार्च से इसलिए बदला गया था क्योंकि तब ‘धुरंधर द रिवेंज’ रिलीज हो रही थी और दोनों फिल्में के टकराव का असर उनके बिजनेस पर पड़ता।

फिल्म में यश के अलावा कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, नयनतारा, रुकमणि वसंत सहित कई अन्य स्टार्स भी हैं। फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है। इसकी कहानी उन्होंने और यश ने मिलकर लिखी है। फिल्म को एक साथ कन्नड़ और इंग्लिश में शूट किया गया है। साथ ही हिंदी, तेलुगू, तमिल और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म के निर्माता अभिनेता यश और वेंकट के नारायण है।

ये भी पढ़े : ‘टॉक्सिक’ की तारीफ सिनेमाकॉन में, अब नए ग्लोबल प्लान के साथ होगी रिलीज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here