लाइमलाइट से दूर रखने के बाद राम चरण- उपासना ने दिखाया बेटी का चेहरा

0
30
Upasana Kamineni Konidela (@upasanakaminenikonidela) Ram Charan (@alwaysramcharan)

राम चरण और उपासना कोनिडेला अपने बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखते हैं। उन्होंने अब तक किसी भी बच्चे की फोटो नहीं दिखाई थी। अब शनिवार को बेटी के तीसरे बर्थडे पर राम और उपासना ने बेटी क्लिन कारा की फोटो फैंस के साथ शेयर की है।

राम और उपासना ने बेटी को साथ में उठाया हुआ है और बेटी सामने स्माइल करते हुए देख रही हैं। तीनों ने ब्लू कलर के आउटफिट्स पहने हुए हैं। फोटो शेयर कर कैप्शन लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे क्लिन कारा। हमारी प्यारी सी बेटी।’

Upasana Kamineni Konidela (@upasanakaminenikonidela) Ram Charan (@alwaysramcharan)

इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स ने भी खूब प्यार दिया है। बता दें कि कुछ दिनों पहले राम ने अपनी फादरहुड जर्नी को लेकर बात करते हुए कहा था कि उपासना हमारे घर की बॉस हैं। हमें सिखाया गया है यह कहना है।

वैसे एक्टर की लाइफ काफी बिजी होती है, आपको नहीं पता होता आप कहां हो, कितनी देर तक काम करोगे या कब आप उठोगे। काफी मुश्किल होता है घर में पैरेंट्स या आपके पार्टनर के साथ चीजें मैनेज करना। काफी एडजस्टमेंट करना पड़ता है।

बता दें कि राम और उपासना स्कूल से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों पहले दोस्त बने और फिर एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। इसके बाद दोनों ने 2011 में सगाई की और फिर दोनों ने 2012 में शादी की। दोनों की शादी काफी ग्रैंड थी।

वहीं दोनों 2023 में पहली बार पैरेंट्स बने जब उपासना ने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद इसी साल जनवरी में दोनों बेबी बॉय और बेबी गर्ल के पैरेंट्स बने हैं। दोनों ने बेटे का नाम शिवा राम और बेटी का अनवीरा देवी रखा है। राम की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट हाल ही में रिलीज हुई पैद्दी में नजर आए थे।

ये भी पढ़े : राम चरण और उपासना ने बेटे-बेटी के नामों के पीछे का आध्यात्मिक अर्थ बताया

ये भी पढ़े : राम चरण–उपासना के घर डबल खुशखबरी, जुड़वा बच्चों ने लिया जन्म

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here