अलिशबा आज़म बनीं अंडर-9 गर्ल्स चैंपियन, रामानुज मिश्रा ने जीता अंडर-19 ओपन खिताब

0
16

दिल्ली पब्लिक स्कूल, सीतापुर में खेली जा रही यू.पी. स्टेट आयु वर्ग शतरंज चैंपियनशिप में आज अंडर-9 गर्ल्स वर्ग का समापन हुआ। मुरादाबाद की अलिशबा आज़म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में अविजित रहते हुए सभी 6 चक्रों में जीत दर्ज कर 6 अंकों के साथ खिताब अपने नाम किया।

गौतम बुद्ध नगर की आर्ना राणा 5 अंकों के साथ उपविजेता रहीं, जबकि वाराणसी की परीक्षिता दुबे ने 4.5 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। रायबरेली की आभ्या श्रीवास्तव एवं आगरा की चहक गुप्ता ने 4-4 अंकों के साथ क्रमशः चौथा एवं पांचवां स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता में प्रथम दो स्थान प्राप्त करने वाली खिलाड़ी अलिशबा आज़म एवं आर्ना राणा आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। वहीं, अंडर-19 ओपन वर्गमें नौ चक्रों की समाप्ति के बाद कानपुर केरामानुज मिश्राने 8 अंकों के साथ चैंपियनशिप पर कब्जा किया।

वाराणसी के आभास कुमार श्रीवास्तव 7 अंकों के साथ उपविजेता रहे। 6.5-6.5 अंकों के साथ तीन खिलाड़ियों के बीच हुए मुकाबले में टाई-ब्रेक के आधार पर आगरा के आदर्श सारस्वत तीसरे, वाराणसी के वरदान श्रीवास्तव चौथे तथा बरेली के ओजस्य सक्सेना पांचवें स्थान पर रहे।

अंडर-19 ओपन वर्ग में शीर्ष चार स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। अंत में, विजेताओं कोसीतापुर शिक्षा संस्थान के मेंटर एवं सीनियर एडवाइजर आशीष जी द्वारा पुरस्कृत किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here