यूपीसीएसई में मोहम्मद तौहीद को सौंपी गई संयुक्त सचिव की अहम जिम्मेदारी

0
15

लखनऊ: हाल ही में आयोजित बैठक में उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद (यूपीसीएसई) की नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। संगठन के वरिष्ठ मार्गदर्शकों और पदाधिकारियों की उपस्थिति में नई टीम की घोषणा की गई, जिसमें कई अहम पदों पर नियुक्तियां की गईं।

इस गठन में खास तौर पर मोहम्मद तौहीद को जॉइंट सेक्रेटरी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और खेल गतिविधियों में अनुभव को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे संगठन के विस्तार और संचालन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

नई कार्यकारिणी में मुख्य संरक्षक के रुप में डॉ आनन्देश्वर पाण्डेय, अध्यक्ष के रूप में अमित पांडेय, उपाध्यक्ष के रूप में प्रशांत सिंह और महासचिव के रूप में पंकज पांडेय को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा प्रशासनिक सचिव के तौर पर प्रशांत कुमार, प्रदेश प्रभारी के तौर पर प्रेमपाल और कोषाध्यक्ष के तौर पर दीपेंद्र यादव को नियुक्त किया गया है।

अन्य नियुक्तियों में विकास अधिकारी शुभम राय, टेक्निकल हेड राजू और शुभम राय बनाए गए है जबकि एडवाइजरी कमेटी में नीलू मिश्रा, शिवम सिंह और ऋषिकेश को शामिल किया गया है। सोशल मीडिया की जिम्मेदारी नमन मिश्रा को दी गई है।

बैठक में खेल और शिक्षा के क्षेत्र में नई योजनाओं के क्रियान्वयन, संगठन के विस्तार और युवाओं को अधिक अवसर उपलब्ध कराने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को प्रदेश स्तर पर और अधिक सशक्त और सक्रिय बनाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here