दिल्ली पब्लिक स्कूल, सीतापुर में आयोजितयू.पी. स्टेट अंडर-7 ओपन चेस चैंपियनशिप एवं यू.पी. स्टेट अंडर-17 ओपन चेस चैंपियनशिपका आज अंतिम चक्र के साथ समापन हो गया।
अंडर-7 ओपन वर्गमें गौतम बुद्ध नगर केअनिकेत मिश्राने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी संभावित 6 अंकों में 6 अंक हासिल कर खिताब अपने नाम किया। वहीं, गौतम बुद्ध नगर केअथर्व शर्माएवं बरेली केअथर्व गुप्ताने 5-5 अंक अर्जित किए, परंतु टाई-ब्रेक स्कोर के आधार पर अथर्व शर्मा को उपविजेता तथा अथर्व गुप्ता को तीसरा स्थान मिला।
मुरादाबाद केहर्लिव सिंह खुरानाएवं लखीमपुर केअभयम मिश्राने 4.5-4.5 अंक अर्जित किए और टाई-ब्रेक के आधार पर क्रमशः चौथा एवं पांचवां स्थान प्राप्त किया।
अंडर-17 ओपन वर्गमें कानपुर केरामानुज मिश्राने 8.5 अंकों के साथ चैंपियनशिप पर कब्जा किया। प्रयागराज केहसनैन सिद्दीकी 7 अंकों के साथ उपविजेता रहे।
महाराजगंज केअयांश सिंहएवं वाराणसी केआभास कुमारने 6.5-6.5 अंक अर्जित किए, जहां टाई-ब्रेक के आधार पर अयांश को तीसरा और आभास को चौथा स्थान मिला। वहीं, वाराणसी कीसमृद्धि तिवारीने 6 अंकों के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया।
कल सेयू.पी. स्टेट अंडर-19 ओपन चेस चैंपियनशिपएवंयू.पी. स्टेट अंडर-9 ओपन चेस चैंपियनशिपका आयोजन प्रारंभ होगा, जिसमें प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी रणनीति और कौशल का प्रदर्शन करेंगे।













