बेंगलुरु : मुंबई सिटी एफसी को इंडियन सुपर लीग 2025-26 में शीर्ष स्थान पर पहुंचने का मौका गंवाना पड़ा, जब उन्हें श्रीकंतीरवास्टेडियम में बेंगलुरु एफसी के खिलाफ 0-0 से ड्रॉ पर संतोष करना पड़ा।
बेंगलुरु एफसी – 0 मुंबई सिटी एफसी – 0
इस परिणाम के बाद मुंबई सिटी एफसी 10 मैचों में 19 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि बेंगलुरु एफसी 16 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है। विक्रम प्रताप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। तेज गति और आक्रामक प्रेसिंग से भरे इस मुकाबले में दोनों टीमों ने अवसर तो बनाए, लेकिन अंतिम क्षणों में सटीकता की कमी साफ नजर आई।
मुंबई सिटी अधिक आक्रामक दिखी, खासकर विंग्स से, जबकि बेंगलुरु ने मजबूत रक्षात्मक ढांचे के जरिए उन्हें रोके रखा। बेंगलुरु ने आक्रामक शुरुआत की और शुरुआती मिनटों में ही मुंबई पर दबाव बनाया। दूसरे मिनट में सिरोशिद्दीनकुज़िएव ने लंबी दूरी से शॉट लिया, जो लक्ष्य से बाहर चला गया।

मुंबई ने चौथे मिनट में जवाब दिया, जबवालपुइया के वॉलीशॉट कोगु रप्रीत सिंह संधू ने शानदार तरीके से बचाया। शुरुआती चरण में दोनों टीमें लगातार हाईप्रेस खेलती रहीं, जिससे खिलाड़ियों को गेंद पर ज्यादा समय नहीं मिला।
विक्रम प्रताप सिंह अपने 100वें आईएसएल मैच में दाहिने फ्लैंक से लगातार खतरा बने रहे और कई खतरनाक क्रॉस दिए, हालांकि उन्हें फिनिशिंग नहीं मिल सकी। 21वें मिनट में मुंबई को बढ़त का मौका मिला, जब जोथानपुइया की फ्री-किक आकाश मिश्रा तक पहुंची, लेकिन गुरप्रीत ने उसे आसानी से पकड़ लिया।
इसके बाद 25वें मिनट में विक्रम के क्रॉस पर नौफलपी.एन. का शॉट लक्ष्य से ऊपर चला गया। बेंगलुरु ने भी कुछ मौके बनाए, जिनमें 34वें मिनट में रोशननाओरेमसिंह के क्रॉस पर सुनील छेत्री का प्रयास डिफ्लेक्ट होकर बाहर चला गया।
दूसरे हाफ की शुरुआत मुंबई ने बेहतर की। 49वें मिनट में ललियानजुआलाछांगटे को गोल करने का शानदार मौका मिला, लेकिन वह कोण कम होने के कारण गेंद को साइड नेटिंग में ही भेज पाए। बेंगलुरु को 52वें मिनट में झटका लगा, जब निखिल पूजारी चोटिल होकर बाहर हो गए। इसके बाद भी मुंबई ने दबाव बनाए रखा, जबकि बेंगलुरु आक्रमण में धार नहीं दिखा सकी।
60वें मिनट में रयानविलियम्स भी चोट के कारण बाहर हो गए, जिससे बेंगलुरु की आक्रामक क्षमता और प्रभावित हुई। हालांकि युवा खिलाड़ी सोहमवर्श नेया ने ऊर्जा दिखाई और कुछ अच्छे मौके बनाए। 73वें मिनट में बेंगलुरु ने पेनल्टी की अपील की, लेकिन रेफरी ने उसे खारिज कर दिया।
मैच के अंतिमचरण में मुंबई को 84वें मिनट में एक और मौका मिला, लेकिन विक्रम लक्ष्य भेदने में असफल रहे।
चार मिनट के इंजरी टाइम के बावजूद दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहीं और मुकाबला 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ।













