लखनऊ। लखनऊ स्थित अवधपुरम कालोनी की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ‘अवधपुरम वेलफेयर सोसाइटी’ के सचिव पद के लिये हुए चुनाव मतदान में आरिफ अली सिद्दीकी ने जीत हासिल की। अध्यक्ष राजेश तिवारी समेत बाकी सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
सोसाइटी के पंचवर्षीय आम चुनाव में सिर्फ सचिव पद के लिए दो प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ। रविवार को हुए चुनाव में निवर्तमान सचिव आरिफ अली सिद्दीकी ने अपने प्रतिद्वंद्वी लोकेश पांडेय को 14 मतों से पराजित किया। आरिफ को 82 जबकि लोकेश को 68 मत प्राप्त हुए।

चुनाव जीतने के बाद आरिफ ने अवधपुरम के सभी मतदाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह अवधपुरम की विकास के लिए पहले ही की तरह हमेशा तत्पर रहेंगे।
सोसाइटी के बाकी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। राजेश कुमार तिवारी (अध्यक्ष), उमेश प्रसाद मिश्रा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) , उपाध्यक्ष के दो पदों पर कैलाश सचान और अनिल कुमार पांडेय, महेंद्र कुमार गुप्ता (संयुक्त सचिव), शिवकुमार सिंह (कोषाध्यक्ष) और सहायक कोषाध्यक्ष पद पर रवि भूषण राय निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर अंजनी कुमार पांडेय, अबरार अहमद, शाहनवाज हुसैन, एमके श्रीवास्तव, पंकज कुमार, अभय दीक्षित, विनोद जैसवार, प्रदीप कुमार सक्सेना, सुशील वर्मा, इंद्रेश प्रताप सिंह और जीकाद हुसैन निर्विरोध चुने गए।
निर्वाचन टीम के सदस्यों मोहम्मद मजहर सलीम सुनील कुमार गुप्ता और योगेंद्र देव पांडेय ने विजयी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किये। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद अध्यक्ष राजेश तिवारी समेत सभी पदाधिकारियों ने उपस्थित जन समूह को संबोधित किया और अवधपुरम के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।











