आयुष्मान, आशी, अस्विक व आरुषी ने जीते खिताब

0
16

लखनऊ। आयुष्मान पाठक व आशी किरण ने टीपीएल रैंकिंग उत्तर प्रदेश टेनिस टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबलों में बेहतरीन खेल दिखाते हुए अंडर-14 आयु वर्ग के खिताब जीत लिए। वहीं अंडर-12 आयु वर्ग में अस्विक श्रीवास्तव व आरुषी यादव चैंपियन बने।

टीपीएल रैंकिंग उत्तर प्रदेश टेनिस टूर्नामेंट

उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में एसडीएस टेनिस अकादमी के संस्थापक सदस्य पवन सागर ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।

रविवार को फाइनल मुकाबलों में बालक अंडर-14 वर्ग में आयुष्मान पाठक ने अर्णव श्रीवास्तव को 6-3 से हराकर खिताब जीता। वहीं, बालिका अंडर-14 वर्ग में आशी किरण ने शानदार खेल दिखाते हुए आद्या भटनागर को 6-2 से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

बालक अंडर-12 वर्ग के फाइनल में अस्विक श्रीवास्तव ने मोहम्मद हमदान को रोमांचक मैच में 7-5 से हराकर खिताब अपने नाम किया। दूसरी ओर बालिका अंडर-12 वर्ग में आरुषी यादव चैंपियन बनी जिन्होंने अन्वेषा वी. सिंह को 6-1 से पराजित किया। आज समापन समारोह के अवसर पर अमृतन्जय कुमार, सुमित, हिंद गौरव कुशवाहा, आर्यन कुमार, अनुरुद्ध कुमार व अन्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here