जेएनपीजी कॉलेज की अंतर संकाय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बीए और बीपीएड ने जीते खिताब

0
25

श्री जय नारायण पीजी कॉलेज मैदान पर अंतर संकाय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कुल 6 टीमों ने प्रतिभाग किया। पहला सेमीफाइनल बीए बनाम बीएससी के बीच खेला गया जिसमें बीए ने बीएससी को15-6,15-8 से हराकर फाइनल में जगह बनाई

वहीं दूसरा सेमीफाइनल बीकॉम व बीपीएड के बीच खेला गया जिसमें जिसमें बीपीएड ने बीकॉम को 15-12,15-8से जीत कर फाइनल में प्रवेश किया फाइनल मैच बीए व बीपीएड के बीच खेला गया जिसमें बीए ने बीपीएड को संघर्ष पूर्ण मुकाबले में 15-9,9-15 ,15-12 से जीतकर ख़िताब पर कब्जा किया, वहीं छात्राओं के फाइनल में बीपीएड ने बीए को 15-8,15-11से हराकर ख़िताब पर कब्ज़ा किया

इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रो के के शुक्ल, स्पोर्ट्स बोर्ड अध्यक्ष, प्रोफेसर राजीव मिश्रा संयोजक, प्रो मधुगौर, डॉ सुमन पांडे शाहिद अनेक शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here