डॉ. राजेश्वर सिंह की स्पोर्ट्स लीग में क्रिकेट मुकाबलों ने दिखाया रोमांच, खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

0
23

लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा आयोजित सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग के अंतर्गत खेले जा रहे क्रिकेट मुकाबले क्षेत्र के युवाओं में उत्साह, आत्मविश्वास और खेल भावना का निरंतर संचार कर रहे हैं। यह स्पोर्ट्स लीग केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और सकारात्मक सोच विकसित करने का प्रभावी मंच बन चुकी है।

डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल से सरोजनीनगर में खेल प्रतिभाओं को मिल रहा सशक्त मंच

इंटर-स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच संख्या 23 में नेशनल पब्लिक स्कूल और श्री गोविंद एसएस इंटर कॉलेज के बीच मुकाबला खेला गया।

इंटर स्कूल और इंटर क्लब मुकाबलों में दिखा जोश, अनुशासन और दमदार खेल — डॉ. राजेश्वर सिंह

टॉस जीतकर श्री गोविंद एसएस इंटर कॉलेज ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नेशनल पब्लिक स्कूल ने 62 रन बनाए और लक्ष्य निर्धारित किया। जवाब में श्री गोविंद एसएस इंटर कॉलेज ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। शांतनु को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

खेल मैदानों से निखर रहा आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व कौशल — डॉ. राजेश्वर सिंह

इंटर-स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच संख्या 24 में सेंट फ्रांसिस स्कूल और राजकीय बाल शिक्षा निकेतन के बीच मुकाबला निर्धारित था। किंतु राजकीय बाल शिक्षा निकेतन की टीम निर्धारित समय पर मैदान पर उपस्थित नहीं हो सकी। प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार सेंट फ्रांसिस स्कूल को वॉकओवर प्रदान करते हुए विजेता घोषित किया गया।

इंटर-स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे मुकाबले में लीथल 11 क्रिकेट क्लब और मानस नगर क्रिकेट क्लब आमने-सामने रहे। टॉस जीतकर लीथल 11 क्रिकेट क्लब ने पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए मानस नगर क्रिकेट क्लब ने 65 रन बनाए और 66 रन का लक्ष्य रखा।

युवा प्रतिभाओं को नई दिशा दे रही सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग — डॉ. राजेश्वर सिंह

जवाब में लीथल 11 क्रिकेट क्लब ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट से आसान जीत दर्ज की। शशि सिंह ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 29 रन, 2 विकेट, 2 कैच और 1 रन आउट के साथ मैच में निर्णायक भूमिका निभाई और मैन ऑफ द मैच चुने गए।

चौथा इंटर-स्पोर्ट्स क्लब मुकाबला पीजीआई मौलवी खेड़ा क्रिकेट क्लब और ईस्ट टाइगर क्रिकेट क्लब के बीच निर्धारित था। हालांकि ईस्ट टाइगर क्रिकेट क्लब निर्धारित समय सीमा के भीतर मैदान पर उपस्थित नहीं हो सका। प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार पीजीआई मौलवी खेड़ा क्रिकेट क्लब को वॉकओवर प्रदान करते हुए अगले दौर में प्रवेश दिया गया।

पांचवें इंटर-स्पोर्ट्स क्लब मुकाबले में ड्रीम ब्लास्टर क्रिकेट क्लब और द अनप्रिडिक्टेबल क्लब के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर ड्रीम ब्लास्टर क्रिकेट क्लब ने पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए द अनप्रिडिक्टेबल क्लब ने 47 रन बनाए और 48 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में ड्रीम ब्लास्टर क्रिकेट क्लब ने आत्मविश्वासपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। अमित मलिक को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

छठे इंटर-स्पोर्ट्स क्लब मुकाबले में ब्लेज 11 और स्टूडेंट ऑफ 11 आमने-सामने रहे। टॉस जीतकर ब्लेज 11 ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। हृदय ने 3 विकेट लेकर मैच में अहम भूमिका निभाई और मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए।

इंटर-स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच संख्या 58 में राइजिंग टाइटंस क्रिकेट क्लब और नुर्दी खेड़ा क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला निर्धारित था। किंतु नुर्दी खेड़ा क्रिकेट क्लब निर्धारित समय पर मैदान पर उपस्थित नहीं हो सका। प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार राइजिंग टाइटंस क्रिकेट क्लब को वॉकओवर प्रदान करते हुए विजेता घोषित किया गया।

सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग आज युवाओं के सपनों, संघर्ष और प्रतिभा को नई दिशा देने वाला सशक्त मंच बन चुकी है। खेल मैदानों में उमड़ता उत्साह इस बात का प्रमाण है कि सरोजनीनगर का युवा केवल प्रतिस्पर्धा नहीं कर रहा, बल्कि अनुशासन, समर्पण और परिश्रम के साथ अपने उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव भी रख रहा है।

डॉ. राजेश्वर सिंह का स्पष्ट संकल्प है कि खेलों के माध्यम से युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और राष्ट्रभावना का विकास हो, जिससे एक सशक्त और प्रगतिशील भारत का निर्माण हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here