आभास कुमार श्रीवास्तव बने लखनऊ क्लासिकल ओपन शतरंज टूर्नामेंट के चैंपियन

0
40

लखनऊ। स्थानीय कर्नल एस. एन. मिश्रा ओबीई मेमोरियल स्कूल में आयोजित लखनऊ क्लासिकल ओपन शतरंज टूर्नामेंट के अंतिम चक्र में आभास कुमार श्रीवास्तव ने अभिनव कीर्ति के साथ अपनी बाजी ड्रॉ खेलकर कुल 6.5 अंकों के साथ प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता में दूसरे स्थान के लिए अभिनव कीर्ति और पार्थ गुप्ता के बीच 6-6 अंकों पर बराबरी रही। टाई-ब्रेक के आधार पर अभिनव कीर्ति को द्वितीय तथा पार्थ गुप्ता को तृतीय स्थान प्रदान किया गया। पवन बाथम और आकाश त्रिपाठी ने 5.5-5.5 अंक अर्जित कर क्रमशः चौथा एवं पांचवां स्थान प्राप्त किया।

विभिन्न आयु वर्गों एवं विशेष श्रेणियों में भी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वेटरन वर्ग में के. एम. शुक्ला, महिला वर्ग में संस्कृति यादव, अंडर-15 वर्ग में शुभ श्रीवास्तव, अंडर-13 वर्ग में कुनाल कुमार, अंडर-11 वर्ग में अक्षत श्रीवास्तव तथा अंडर-9 वर्ग में अव्याना अपने-अपने वर्ग के विजेता बने।

ये भी पढ़ें : लखनऊ क्लासिकल ओपन शतरंज में छह प्लेयर्स को संयुक्त बढ़त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here