योग दिवस पर कलारीपयट्टू खिलाड़ियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

0
44

लखनऊ : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तरप्रदेश कलारीपयट्टू संघ के तत्वावधान में प्रदेश भर के जिलों में कलारी खिलाड़ियों द्वारा व्यापक रूप से योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। लखनऊ में आईआईएम रोड पर स्थित जॉगर्स पार्क में

आईबीएसए कलारी खेल अकादमी द्वारा भव्य सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के कई युवा और प्रशिक्षक शामिल हुए।

इस कार्यक्रम में संघ के प्रदेश महासचिव प्रवीन गर्ग ने नन्हे‑मुन्ने कलारी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के साथ मिलकर योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वैभव कुमार, मानसी जायसवाल और सनी कुमार उपस्थित रहे।

सामूहिक योग सत्र में बच्चों और प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। कलारी खेल के प्रशिक्षण के साथ योग के संयोजन पर प्रकाश डाला गया, जिससे लचीलापन, संतुलन और श्वसन क्षमता में सुधार होता है।

प्रदेश महासचिव प्रवीन गर्ग ने कहा, “योग और कलारी दोनों ही शारीरिक व मानसिक अनुशासन सिखाते हैं। बच्चों के साथ आज का योगाभ्यास उन्हें स्वस्थ रहने के साथ परंपरा से जोड़े रखने का अवसर देता है।”

ये भी पढ़ें : साई लखनऊ में ओलंपिक मेडल विनर सहरावत सहित दिग्गजों ने किया योग

ये भी पढ़ें : लकी और तुषार का कमाल, लाठी युगल में यूपी को दिलाया कांस्य पदक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here