जनपदीय कलारीपयट्टू प्रतियोगिता में काली चरण इंटर कॉलेज की धाक

1
160

लखनऊ। गोपीनाथ लक्ष्मण दास रस्तोगी इंटर कॉलेज, ऐशबाग में माध्यमिक विद्यालयीय जनपदीय कलारीपयट्टू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक कुमार मिश्रा ने किया। प्रतियोगिता में लखनऊ जिले के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में लाठी फाइट, मेंपट्टू और चुवाड़कल इवेंट में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न स्पर्धाओं के परिणामों में काली चरण इंटर कॉलेज ने सर्वाधिक सात स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।

ब्राइट ब्रेस कॉलेज ने दो स्वर्ण, सिटी मॉडर्न स्कूल ने दो स्वर्ण, जबकि विलेज कॉलेज ने एक स्वर्ण और चार रजत पदक अपने नाम किए।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में मंडलीय क्रीड़ा सचिव विश्वजीत पाण्डेय, मुक्ता बब्बर, विप्लव चौधरी, अंकुर पाण्डेय, सूरज त्रिपाठी, अंजुल ओबेरॉय, प्रमिला भारती, नूपुर दुबे, गिरजेश राज और सोमेश कुमार ने सहयोग किया। अतिथियों एवं आयोजकों ने विजेता और पदक विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

आयोजक सचिव एवं गोपीनाथ लक्ष्मण दास रस्तोगी इंटर कॉलेज के खेल विभागाध्यक्ष व शारीरिक शिक्षक लईक अहमद खान ने बताया कि जनपदीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी अब 11 सितंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाली मंडलीय कलारीपयट्टू प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

ये भी पढ़ें : योग दिवस पर कलारीपयट्टू खिलाड़ियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here