लखनऊ। गोपी नाथ लक्ष्मण दास रस्तोगी इंटर कॉलेज के प्रांगण में माध्यमिक विद्यालयी मंडलीय कलारीपयट्टू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक कुमार मिश्रा ने किया। लाठी, फाइट और मेयपट्टू तीन इवेंट में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
काली चरण इंटर कॉलेज ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सात स्वर्ण और एक कांस्य पदक के साथ पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के संचालन में मंडलीय क्रीड़ा सचिव विश्वजीत पाण्डेय, मुक्ता बब्बर, विप्लव चौधरी, अंकुर पाण्डेय, सूरज त्रिपाठी, नूपुर दुबे, प्रमिला भारती, नवप्रीत कौर, सनी रावत, नितेश और सोमेश कुमार ने सहयोग किया।
प्रतियोगिता के संयोजक सचिव लईक खान ने राज्य स्तरीय विद्यालयीय प्रतियोगिता के लिए चयनित मंडलीय कलारीपयट्टू टीम की घोषणा की। लखनऊ में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में यही खिलाड़ी मंडलीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
अंडर-17 बालक वर्ग में लाठी के लिए काली चरण इंटर कॉलेज के दिवांशु कश्यप और प्रिंस मौर्य का चयन हुआ। फाइट में विजेल मोंटेसरी स्कूल के रुद्र प्रताप तथा मेयपट्टू में काली चरण इंटर कॉलेज के प्रिंस मौर्य चयनित हुए।
अंडर-17 बालिका वर्ग में लाठी के लिए सिटी मॉडर्न स्कूल की शिवानी रावत और काली चरण इंटर कॉलेज की प्रांशी, फाइट में काली चरण इंटर कॉलेज की प्रांशी तथा मेयपट्टू में सिटी मॉडर्न स्कूल की शिवानी रावत का चयन हुआ।
अंडर-19 बालक वर्ग में लाठी के लिए काली चरण इंटर कॉलेज के लकी सिंह गौतम और ब्राइट बेंज पब्लिक स्कूल के निखिल रावत, फाइट में निखिल रावत तथा मेयपट्टू में काली चरण इंटर कॉलेज के तुषार का चयन किया गया।
अंडर-19 बालिका वर्ग में लाठी के लिए विजेल मोंटेसरी स्कूल की अदिति देवी और नाजनीन, जबकि फाइट और मेयपट्टू दोनों में इसी स्कूल की समरीन बानो का चयन मंडलीय टीम में किया गया।
ये भी पढ़ें : जनपदीय कलारीपयट्टू प्रतियोगिता में काली चरण इंटर कॉलेज की धाक











