जनपदीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

0
18

जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026-27 का समापन व पुरुस्कार वितरण आज दिनांक 08 अगस्त 2026 को संयुक्त आयोजक लखनऊ क्रिश्चियन इंटर कॉलेज ( बालक वर्ग) एवं नारी शिक्षा निकेतन (बालिका वर्ग) लखनऊ के द्वारा चौक स्टेडियम, लखनऊ में संपन्न हुआ।

प्रतियोगिता का समापन व पुरुस्कार वितरण मुख्य अतिथि डॉ0 प्रदीप कुमार, सयुंक्त शिक्षा निदेशक, लखनऊ मण्डल, लखनऊ व विशिष्ट अतिथि डॉ0 आर0 के0 सिंह,प्रबंधक लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज, लखनऊ के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि महोदय ने सभी खिलाड़ी छात्रों को स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मस्तिष्क की अवधारणा के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं प्रेषित की।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता के परिणाम निम्नवत है-

U-14 (बालिका वर्ग)
विजेता – जूनियर हाई स्कूल बी सी बाजार
1- वैष्णवी
2- रूही
उपविजेता – माध्यमिक विद्यालय आर ए बाजार
1- उर्वशी
2- परी
चैलेंग- रस्तोगी इंटर कॉलेज- साक्षी सिंह

U-17 (बालिका वर्ग)

विजेता – राजकुमार इंटर कॉलेज
1- शिवानी शर्मा
2- खुशी

उपविजेता- माध्यमिक विद्यालय आर ए बाजार
1- मीनाक्षी
2- अदिति
चैलेंग- नेशनल इंटर कॉलेज – गौरी

U-19 (बालिका वर्ग)

विजेता – जनता इंटर कॉलेज आलमबाग
1- काजल
2- सुनैना

उपविजेता – आर्य कन्या इंटर कॉलेज
1- दीपक कनौजिया
2- जूली सिंह

 

U-14 (बालक वर्ग)

विजेता – माध्यमिक विद्यालय आर्य बाजार
1- चंद्रशेखर
2- युवराज

उपविजेता – रेनबो मॉडल स्कूल, सदर
1- अंश
2- विनायक

U-17 (बालक वर्ग)

विजेता – राजकीय इंटर कॉलेज सिटी स्टेशन
1- वैभव सिंह
2- दीपक जायसवाल

उपविजेता- राजकुमार इंटर कॉलेज
1- अभय वर्मा
2- अश्वनी कुमार
चैलेंग- एस0 के0 डी0 स्कूल – राघव

 

U-19 (बालक वर्ग)

विजेता – बीएसएनवी इंटर कॉलेज चारबाग
1- अक्षय राजपूत
2- आदर्श शर्मा

उपविजेता- एसकेडी एकेडमी, लखनऊ
1-केविन
2- वेदांश

उपर्युक्त चयनित छात्र/छात्राएं *मंडलीय प्रतियोगिता जो उन्नाव में दिनांक 12 अगस्त 2026 को प्रस्तावित है, में प्रतिभाग करेंगे।

सभी विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि डॉ0 प्रदीप कुमार एवं विशिष्ट अतिथि डॉ आर के सिंह द्वारा मेडल पहनकर सम्मानित किया गया तथा पुनीत रैडक्लिफ, प्रधानाचार्य लखनऊ क्रिश्चियन इंटर कॉलेज ने सभी खिलाड़ियों को भविष्य में उच्च कोटि के प्रदर्शन के द्वारा अपना, जिले, प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करने की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

इस अवसर पर मंडलीय क्रीड़ा समिति के सचिव विश्वजीत पांडे, अंकुर पांडे, आलोक भारद्वाज, प्रमिला भारती, लईक अहमद, सूरज त्रिपाठी, संजीव यादव, विप्लव चौधरी, नूपुर दुबे, दुर्गेश गौड़, विशाल साह, पूजा गुप्ता, सीमा एवं पुनीत रेडक्लिफ प्रधानाचार्य लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here