173वें जनसंवाद शिविर में 31 आवेदन, मेधावियों को मिली साइकिल

0
52

शांतिनगर। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के शांतिनगर में रविवार को विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के जनसंपर्क अभियान ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ का 173वां संस्करण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित 31 आवेदन प्राप्त किए गए।

सरोजनीनगर में जनसंवाद, शांतिनगर में पहुंचा ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ अभियान

सभी आवेदनों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेजने के निर्देश दिए गए। प्राप्त आवेदनों में विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, आयुष्मान कार्ड, हैंडपंप, साइकिल, लैपटॉप, स्पोर्ट्स किट, मंदिर जीर्णोद्धार, मंदिर में टीन शेड, जलभराव, सड़क एवं नाली तथा सिलाई मशीन से संबंधित मांगें शामिल रहीं।

कार्यक्रम के दौरान विजन प्लस के सहयोग से निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर भी लगाया गया, जिसमें 35 लोगों की आंखों की जांच की गई। इनमें 35 जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को विधायक की ओर से निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे।

युवाओं को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से 187वें बॉयज यूथ क्लब तथा 122वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन किया गया। इस अवसर पर बालकों को क्रिकेट एवं वॉलीबॉल किट तथा बालिकाओं को बैडमिंटन, वॉलीबॉल और कैरम की खेल सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कक्षा 10 की छात्रा महक (77 प्रतिशत), आदित्य सिंह (91 प्रतिशत), अंशिका व्यास (76.8 प्रतिशत) तथा अदिति सिंह (72.6 प्रतिशत) को साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर तारा शक्ति निःशुल्क रसोई के माध्यम से क्षेत्रवासियों एवं जरूरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ अभियान का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान उनके घर के निकट ही सुनिश्चित करना है, ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने कहा कि जनसेवा उनके सार्वजनिक जीवन का मूल उद्देश्य है और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

कार्यक्रम में प्रदीप सिंह, राकेश चंद्र तिवारी, राजेश दुबे, हेमलता सिंह, रेखा तिवारी, राम किशोर कुशवाहा, मोनी किशोर कुशवाहा, शीला, राम पल्ली गौतम, पप्पू,

रोहित तिवारी, हसनुन, आशमा, आशमा बेगम, जितेंद्र कुमार, राजीव तिवारी, त्रिलोक सिंह, अरुणेश व्यास, अर्चना सिंह, वीनेता सिंह, मीनू सिंह, रजत गुप्ता, विपुल कुमार मिश्रा, रविंद्र कुमार सिंह, मनोज कुमार मिश्रा, सिराज अली खान तथा राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : नेट जीरो सरोजनीनगर मिशन : स्कूलों में होगा वर्षा जल संचयन का इंतजाम

ये भी पढ़ें : सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग: स्कूल और क्लब क्रिकेट में दिखा खिलाड़ियों का दम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here